Ishan Kishan Comeback Update: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन लंबे समय से बाहर चल रहे हैं। अब ईशान भारतीय टीम में वापसी का रास्ता खोज रहे हैं। वहीं सेलेक्टर ने भी किशन को टीम में लेने का मन बना लिया है। लेकिन उसके लिए अब ईशान को बीसीसीआई सेलेक्टर की शर्त माननी पड़ेगी। ईशान को बीसीसीआई की तरफ से एक और मौका दिया गया है। जिसके बाद ईशान किशन अब घरेलू क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे।
ईशान को मिला आखिरी मौका
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, चयन समिति चाहती है कि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज लाल गेंद से क्रिकेट खेलना शुरू करे ताकि वह भारत के लिए वापसी की अपनी यात्रा शुरू कर सके। ईशान किशन को जनवरी 2024 से ही दरकिनार कर दिया गया है और उन्हें एक और झटका तब लगा जब उन्हें बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया था। आईपीएल 2024 में खराब प्रदर्शन के बाद किशन को एक बार फिर टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम से बाहर कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें:- कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान? ऋषभ पंत को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा बयान
जैसा कि सेलेक्टर ने पहले भी कहा है, वे तीन बड़े खिलाड़ियों को छोड़कर नेशनल टीम के सभी खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक के दौरान घरेलू क्रिकेट खेलने पर जोर दे रहे हैं। जिसके बाद अब ईशान किशन बुची बाबू टूर्नामेंट और दलीप ट्रॉफी में भी खेलते हुए दिखाई देंगे। ईशान के पास टीम इंडिया में वापसी करने का ये आखिरी मौका है घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके अब उनको खुदको साबित करना होगा। जबसे ऋषभ पंत की टीम में वापसी हुई तबसे ईशान के लिए रास्ता और ज्यादा कठिन हो गया है।
ये भी पढ़ें:- गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम के गांव की हालत खराब, खिलाड़ी ने पाकिस्तान सरकार से की अपील
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
7 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines