ईशान किशन को मिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मौका, बदल गया टीम इंडिया का उपकप्तान

Ishan Kishan: टी-20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया में ईशान किशन की वापसी हुई है. उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच साल 2023 में खेला था. वह भारत के लिए लगातार नजरअंदाज हो रहे थे. लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी से सिलेक्टरों का ध्यान अपनी ओर खींच था. ऐसे में अब उन्हें बड़ा इनाम मिल चुका है.

cricket News - 2025-12-20T141623.388

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 के लिए ईशान किशन को मौका मिला है. वह 2 साल से टीम इंडिया से दूर चल रहे थे. उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार खेल दिखाया था और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे. उन्होंने 500 से अधिक रन बनाते हुए झारखंड को अपनी कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब भी जिताया. ऐसे में अब उनके शानदार प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने ईशान को तोहफा दिया है. उनका चयन अब टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए किया गया है.

विज्ञापन

शुभमन गिल हुए बाहर

टी-20 विश्व कप 2026 के लिए शुभमन गिल का पत्ता साफ हो गया है. गिल लगातार टी-20 में खराब प्रदर्शन कर रहे थे. ऐसे में उन्हें आगामी टूर्नामेंट के लिए बाहर कर दिया गया है. शुभमन के बाहर होने के बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टी का उपकप्तान भी बदल गया है. गिल की जगह अक्षर पटेल को उपकप्तानी का जिम्मा मिला है. भारतीय टीम टी-20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी से करेगी, जहां पर टीम का सामना यूएसए से होगा. टूर्नामेंट का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च 2025 तक खेला जाएगा. भारत पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर.

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का मैच शेड्यूल

तारीखमैचस्थान
7 फरवरी 2026भारत vs USAमुंबई
12 फरवरी 2026भारत vs नामीबियादिल्ली
15 फरवरी 2026भारत vs पाकिस्तानकोलंबो
18 फरवरी 2026भारत vs नीदरलैंड्सअहमदाबाद

ये भी पढ़ें:- LIVE Updates | Team India Squad Announcement, T20 World Cup 2026: इस दिन पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया, खत्म होगा लंबा इंतजार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ