Team India T20 World Cup Squad 2026: इन 15 खिलाड़ियों को मिला टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में मौका, गिल-जितेश हुए बाहर

Team India Squad Announcement, T20i World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान हुआ. दोपहर में कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सभी 15 नाम बताए. जहां पर फैंस के कुछ बड़े सवालों का जवाब भी मिल गया. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी नजर आए.

suryakumar yadav and ajit agarkar press conference

suryakumar yadav and ajit agarkar press conference

Team India Squad Announcement, T20i World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी 2026 से होनी है. ये आईसीसी टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में खेला जाना है. इस मेगा टूर्नामेंट के लिए आज दोपहर को टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. जिसके लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया. जहां पर उन्होंने टीम इंडिया को लेकर कई बड़े सवालों का जवाब दिया. टीम के उप कप्तान शुभमन गिल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

विज्ञापन

India T20 World Cup 2026 Schedule 

क्रमतारीखमुकाबलास्थान / स्टेडियम
17 फरवरी 2026भारत 🆚 USAमुंबई – वानखेड़े स्टेडियम
212 फरवरी 2026भारत 🆚 नामीबियानई दिल्ली – अरुण जेटली स्टेडियम
315 फरवरी 2026भारत 🆚 पाकिस्तानकोलंबो – आर. प्रेमदासा स्टेडियम
418 फरवरी 2026भारत 🆚 नीदरलैंडअहमदाबाद – नरेंद्र मोदी स्टेडियम

ग्रुप स्टेज के बाद सुपर 8 खेला जाएगा. जिसकी शुरुआत 21 फरवरी से होनी है.  वहीं सेमीफाइनल मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को होना है.

विज्ञापन

India Squad for T20 World Cup 2026 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

India T20 WC 2026 Squad Announcement LIVE: इन 5 खिलाड़ियों का टूट गया टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना

इन 5 खिलाड़ियों का टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने का सपना टूट गया. जिसमें जितेश शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज और ऋतुराज गायकवाड़ का नाम शामिल है.

India Squad for T20 WC 2026 Live Updates: शुभमन गिल को लेकर अजीत अगरकर ने दिया बड़ा बयान

शुभमन गिल को टीम से बाहर करने के बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा, 'हम जानते हैं कि शुभमन गिल कितने अच्छे खिलाड़ी हैं, अभी रन कम बना रहे हैं. दुर्भाग्य से वह पिछले दोनों T20 वर्ल्ड कप खेलने से चूक गए'

India Squad for T20 WC 2026 Live Updates: बीसीसीआई ने बताया क्यों नहीं चुने गए स्टैंडबाई प्लेयर्स

बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि इस टी20 वर्ल्ड कप में कोई स्टैंडबाई खिलाड़ी नहीं रहने वाला है. भारत में ही ये मेगा टूर्नामेंट खेला जाने वाला है. ऐसे में बीसीसीआई का मानना है कि स्टैंडबाई खिलाड़ियों की जरूरत नहीं है.

India Squad for T20 WC 2026 Live Updates: शुभमन गिल-जीतेश हुए टी20 टीम से बाहर

टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अक्षर पटेल को उप कप्तान बनाया गया है. वहीं जीतेश शर्मा भी टीम से बाहर हो गए हैं.

India Squad for T20 WC 2026 Live Updates: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर.

India Squad for T20 WC 2026 Live Updates: BCCI ऑफिस से पहली तस्वीर आई

India Squad for T20 WC 2026 Live Updates: कप्तान सूर्यकुमार यादव पहुंचे BCCI ऑफिस

टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए अब BCCI ऑफिस पहुंच चुके हैं. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे जुड़े कुछ अहम सवालों के जवाब मिल सकते हैं.

India Squad for T20 WC 2026 Live Updates: कुछ देर के बाद होने वाला है टीम इंडिया का ऐलान

बीसीसीआई ने टीम ऐलान करने के लिए दोपहर के 1:30 बजे का समय दिया है. जिसमें अब बहुत ही कम समय बचा हुआ है. फैंस लंबे समय से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड का इंतजार कर रहे हैं.

Team India World Cup Squad Announcement LIVE: अजीत अगरकर सहित सभी चयनकर्ता पहुंचे BCCI ऑफिस

टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और उनकी पूरी टीम बीसीसीआई के ऑफिस पहुंच चुकी है. जहां पर फिलहाल सभी मीटिंग कर रहे हैं. जल्द ही टीम का ऐलान हो सकता है.

India Squad for T20 WC 2026 Live Updates: इस दिन पाकिस्तान से होगा महामुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया और पाकिस्तान का महामुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच एशिया कप 2025 के बाद ये पहला मुकाबला होगा.

Team India World Cup Squad Announcement LIVE: 7 फरवरी को शुरू होगा टीम इंडिया का सफर

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलने वाली हैं. जहां पर टीम इंडिया के लिए जीत बेहद आसान नजर आ रही है. यूएसए की टीम फिलहाल मुश्किलों से गुजर रही है.

India T20 WC 2026 Squad Announcement LIVE: क्या शुभमन गिल होंगे टीम से बाहर?

शुभमन गिल की मौजूदा समय में फॉर्म देखकर फैंस उन्हें टीम में नहीं देखना चाहते हैं. हालांकि टीम मैनेजमेंट वर्ल्ड कप 2026 से पहले स्क्वाड में बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेगी. बहुत ज्यादा बदलाव से टीम इंडिया की परेशानी बढ़ भी सकती है.

India T20 WC 2026 Squad Announcement LIVE: जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर है नजर

टीम इंडिया के सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अहम खिलाड़ी साबित होने वाले हैं. ऐसे में उनकी फिनटेस पर भी टीम मैनेजमेंट को अपनी नजर बनाए रखनी होगी. बुमराह की जगह तो टीम में पक्की नजर आ रही है.

India Squad for T20 WC 2026 Live Updates: क्या रिंकू सिंह की होगी टीम में वापसी?

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से रिंकू सिंह को टीम से बाहर कर दिया गया था. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में रिंकू की वापसी होगी या नहीं?

India Squad for T20 WC 2026 Live Updates: क्या मौजूदा टी20 टीम में होगा बदलाव?

टीम इंडिया की मौजूदा टी20 टीम में फिलहाल कोई बदलाव की उम्मीद नहीं नजर आ रही है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेली टीम को ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भेजा जा सकता है.

India T20 WC 2026 Squad Announcement LIVE: सूर्यकुमार यादव की फॉर्म भी है खराब

कप्तान सूर्यकुमार यादव भी लगभग 1 साल के इस फॉर्मेट में रनों के लिए जूझ रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी वो बुरी तरह से फेल रहे हैं. ऐसे में इस बड़े टूर्नामेंट से पहले कप्तान की फॉर्म भी चिंता का विषय है.

Team India World Cup Squad Announcement LIVE: क्या शुभमन गिल को मिलेगा मौका?

टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल लगातार फेल हो रहे हैं. ऐसे में उनकी टीम में जगह को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. ऐसे में फैंस अब देखना चाहते हैं कि क्या खराब फॉर्म के बाद भी टी20 वर्ल्ड कप की टीम में रोहित शर्मा को मौका मिलेगा या नहीं?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ