हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शॉट लगाते ही गिर पड़े ईशान किशन, रन बनाने के लिए झोंक दी जान, वीडियो हो रहा वायरल

Ishan Kishan Buchi Babu Tournamnet: स्टार क्रिकेटर ईशान किशन बुची बाबू टूर्नामेंट में खेलते नजर आ रहे हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह शॉट लगाते ही जमीन में गिरते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Ishan Kishan

Ishan Kishan Buchi Babu Tournamnet: स्टार क्रिकेटर ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट के जरिए शानदार वापसी की है। ईशान बुची बाबू टूर्नामेंट खेल रहे हैं। जिसमें वह झारखंड की कप्तानी कर रहे हैं। तमिलनाडु के प्रतिष्ठित चार दिवसीय बुची बाबू टूर्नामेंट में ईशान किशन ने मध्य प्रदेश के खिलाफ पहली इनिंग्स में शानदार पारी खेली। ईशान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 107 गेंदों में 5 चौके-10 छक्के ठोक 114 रन कूटे। ईशान ने इस दौरान रन बनाने के लिए पूरी जान झोंक दी। उन्होंने बाउंड्री लगाने के साथ ही एक-एक रन बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। ईशान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शॉट लगाते ही गिरते नजर आ रहे हैं।

बैलेंस बिगड़ते ही गिरे ईशान

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशान 76 गेंदों में 86 रन बनाकर खेल रहे होते हैं। इतने में बाएं हाथ के गेंदबाज आकाश राजावत जैसे ही गेंद डालते हैं तो यह बॉल टर्न लेते हुए बाहर की ओर निकलने लगती है, जिस पर ईशान ऑफ स्टंप की दूरी तक जाते हैं और एक हाथ से शॉट लगाने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह पीठ के बल गिर जाते हैं। हालांकि वे इसके बावजूद रन भागते हैं और आसानी से एक रन पूरा कर लेते हैं। गनीमत रही कि ईशान गिरने के बाद संभल गए और उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, डोपिंग टेस्ट में फेल हुआ ये खिलाड़ी, सभी फॉर्मेट से किया गया बैन

चार कैच पकड़े

ईशान ने इससे पहले शानदार फील्डिंग करते हुए चार कैच पकड़े। उन्होंने मध्य प्रदेश के बल्लेबाज चंचल राठौड़ को 4, शुभम कुशवाह को 84, रामवीर गुर्जर को 6 और पारुष मंडल को 1 रन पर पवेलियन भेजा। ईशान ने बुची बाबू टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। जिससे उन्हें टीम इंडिया में वापसी के लिए बड़ा दावेदार माना जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि ये बल्लेबाज टीम इंडिया की जर्सी में कब खेलता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ईशान किशन का बड़ा धमाका, बुची बाबू टूर्नामेंट में ठोका ताबड़तोड़ शतक 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola