---विज्ञापन---

खेल angle-right

Ishan Kishan ने क्यों लिया ब्रेक? रणजी नहीं खेलने का भी कारण आया सामने! अब होने जा रही है वापसी

Ishan Kishan Break Comeback Update, Ranji Trophy 2024: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की वापसी को लेकर अपडेट मिला। वहीं उनके ब्रेक और रणजी नहीं खेलने का कारण भी पता चला।

---विज्ञापन---

Ishan Kishan Break Comeback Update, Ranji Trophy 2024: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर पिछले कुछ समय से काफी विवाद चल रहा है। साउथ अफ्रीका दौरे से उनके द्वारा अपना नाम वापस लेने और मानसिक थकान का हवाला देकर ब्रेक लेने के बाद यह बवाल शुरू हुआ। वह ब्रेक लेने के बाद कई इवेंट में दिखे जिससे बोर्ड की नाराजगी की खबरें आईं। इसके बाद उन्हें रणजी ट्रॉफी में खेलने की कोच और मैनेजमेंट द्वारा सलाह दी गई उसे उन्होंने नहीं माना। फिर अब हार्दिक पांड्या के साथ बड़ौदा में प्रैक्टिस का वीडियो सामने आने के बाद वह बुरा फंस गए। इन्हीं सब बातों पर अपडेट मिला है और ताजा जानकारी सामने आई है।

कब होगी ईशान किशन की वापसी?

ईशान किशन को लेकर अब नई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। आपको बता दें कि बीसीसीआई ने अब जहां तक यह मन बना लिया है कि एक ऐसा नियम लाया जाएगा कि आईपीएल से पहले खिलाड़ियों के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलना अनिवार्य होगा। इसी कड़ी में यह कहा जा रहा है कि ईशान किशन को अगर आईपीएल खेलना है तो उनको झारखंड के लिए बचे हुए आखिरी राउंड मैच में 16 तारीख से राजस्थान के खिलाफ जरूर खेलना पड़ सकता है। बोर्ड ने उन्हें साफ नसीहत भी दे दी है ऐसी खबरें हैं। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है ईशान आईपीएल 2024 से पहले भी एक टूर्नामेंट में शिरकत कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

IPL से पहले खेलेंगे ये टूर्नामेंट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईशान किशन मुंबई में होने वाले डी वाई पाटिल टूर्नामेंट में भी हिस्सा लेंगे। उससे पहले रणजी ट्रॉफी में भी उन्हें खेलते हुए देखा जा सकता है। यानी आईपीएल में अगर ईशान किशन को बिना किसी विवाद के खेलना है तो उन्हें ऐसा करना पड़ेगा। अब जानते हैं कि ईशान ने ब्रेक क्यों लिया था और अभी तक वह रणजी ट्रॉफी खेलने क्यों नहीं उतरे।

---विज्ञापन---

ईशान ने क्यों लिया था ब्रेक?

ईशान किशन के ब्रेक का कारण जो सामने आया है वो यह है कि वह लंबे समय से टीम इंडिया के साथ थे। उन्होंने अपने परिवार को समय नहीं दिया था। उन्होंने छुट्टी अपने पारिवारिक कारणों से ली थी। बता दें कि ईशान जनवरी 2023 से जनवरी 2024 तक लगातार टीम इंडिया के साथ ट्रैवल करते आए हैं। वहीं रणजी ट्रॉफी में उन्होंने हिस्सा क्यों नहीं लिया इसकी भी जानकारी रिपोर्ट्स में मिली। दरअसल ईशान ने तैयारियों के अभाव के कारण रणजी ट्रॉफी में अभी तक हिस्सा नहीं लिया। वह आखिरी मुकाबले में 16 फरवरी से नजर आ सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: BCCI का खास प्लान, IPL के बीच ही टीम इंडिया के खिलाड़ी जाएंगे अमेरिका!

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के साथ नहीं पहुंचे राजकोट! तीसरे टेस्ट में हो सकता है बड़ा बदलाव

---विज्ञापन---

First published on: Feb 14, 2024 11:11 AM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola