Ishan Kishan Century Buchi Babu Tournament: टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने डोमेस्टिक क्रिकेट में बड़ा धमाका किया है। ईशान तमिलनाडु के प्रतिष्ठित चार दिवसीय बुची बाबू टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। जहां उन्होंने झारखंड की कप्तानी करते हुए अपना टैलेंट दिखाया। शानदार फील्डिंग के बाद बल्लेबाजी में भी ईशान किशन ने अपने हुनर का जलवा दिखाया है। ईशान ने मध्य प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए बल्ले से तबाही मचाई और ताबड़तोड़ शतक ठोक डाला। उन्होंने 107 गेंदों में 15 बाउंड्री ठोक 114 रन जड़े।
बैक टू बैक छक्के ठोक पूरी की सेंचुरी
छठे नंबर पर उतरे ईशान किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का आलम ये रहा कि उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 10 छक्के ठोक डाले। खास बात यह है कि ईशान ने अपनी सेंचुरी लगातार दो छक्के ठोक पूरी की। इंडिया सीमेंट लिमिटेड क्रिकेट ग्राउंड शंकर नगर में खेले जा रहे मुकाबले में मध्य प्रदेश ने पहली इनिंग्स में बल्लेबाजी करते हुए 91.3 ओवर में 225 रन बनाए। इसमें ओपनर अरहम अकील की 57 और शुभम कुशवाह की 84 रन की पारी खास रही। झारखंड की ओर से शुभम सिंह और सौरभ शेखर ने 3-3 विकेट चटकाए तो वहीं विवेकानंद तिवारी और आदित्य सिंह ने 2-2 विकेट निकाले।
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में पृथ्वी शॉ को मिलेगा मौका! जानें क्या हैं मौजूदा आंकड़े
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: रोहित-विराट के साथ ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड, स्टार खिलाड़ी की वापसी संभव
डटे रहे ईशान किशन
इसके जवाब में झारखंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके ओपनर शिखर मोहन डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए, लेकिन इसके बाद विकास विशाल ने 38, शरनदीप सिंह ने 33, कुमार सूरज ने 24 और आदित्य सिंह ने 33 रन का योगदान देकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। वहीं दूसरी ओर विकेट गिरने के बावजूद कप्तान ईशान किशन क्रीज पर डटे रहे। उन्होंने बेखौफ बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए मध्य प्रदेश के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और गगनचुंबी छक्के ठोक डाले। आखिरकार वे 76वें ओवर में अधीर प्रताप सिंह की गेंद पर अक्षत रघुवंशी के हाथों कैच होकर पवेलियन लौट गए।
ये भी पढ़ें:- ‘वो मर सकती थी..’ विनेश फोगाट को लेकर कोच का दिल दहलाने वाला खुलासा
टीम इंडिया के लिए ठोकी दावेदारी
आपको बता दें कि टीम इंडिया सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। इससे पहले कई स्टार खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। ईशान समेत कई खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में भी खेलते दिखेंगे। जिसे टीम इंडिया के स्क्वाड के लिए एंट्री गेट माना जा रहा है। ऐसे में ईशान की ये बल्लेबाजी सिलेक्टर्स को जरूर रास आएगी। आपको बता दें कि ईशान ने टीम इंडिया के लिए आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नवंबर 2023 में टी-20 मैच खेला था। जबकि उनका आखिरी टेस्ट मैच जुलाई 2024 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ था। ईशान लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: कब टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे मोहम्मद शमी? स्टार तेज गेंदबाज ने दिया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
IPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
19 mins agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
1 hr agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
2 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
2 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
2 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
2 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
3 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
3 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
3 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines