हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने एक साल में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

Ishan Kishan: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में नाबाद 37 रनों की पारी खेली और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस पारी के दम पर ईशान ने विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.

विज्ञापन
ईशान किशन ने टी20 में हासिल किया बड़ा मुकाम (PIC Credit - ANI)

Ishan Kishan Breaks Virat Kohli Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक जड़ा और नाबाद 102 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. वहीं, स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 27 गेंदों पर नाबाद 37 रनों की पारी खेली. इस पारी के दम पर ईशान ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. इस मामले में उन्होंने विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.

ईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

28 वर्षीय ईशान किशन पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. लगातार शानदार पारियों के दम पर ईशान ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. दरअसल, ईशान टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने विराट कोहली के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. कोहली ने 2016 में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था. कोहली ने उस साल खेले 31 टी20 मैचों की 29 पारियों में 89.66 की शानदार औसत से 1614 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 14 अर्धशतक निकले थे.

हालांकि, अब ईशान ने 2026 में इस आंकड़े को पार कर लिया है. ईशान ने इस साल अब तक 45 टी20 मैचों की 45 पारियों में 39.14 की औसत से 1644 रन बना चुके हैं, जिसमें 1 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में मौजूदा साल में अब तक 38.59 के औसत से 1042 रन बनाए हैं. इसके अलावा, उन्होंने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए 15 मैचों में 40.13 की औसत से 602 रन बनाए.

विज्ञापन

एक साल में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले भारतीय

ईशान किशन – 1644 रन (2026)
विराट कोहली – 1614 रन (2016)
अभिषेक शर्मा – 1602 रन (2025)
सूर्यकुमार यादव – 1503 रन (2022)
अभिषेक शर्मा – 1395 रन (2026)

ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या से लेकर युजवेंद्र चहल तक, IPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी

विज्ञापन

अब सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड भी निशाने पर

विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब ईशान किशन की नजर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड पर है. यह रिकॉर्ड फिलहाल सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2022 में 1164 रन बनाए थे. ईशान इस रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए हैं. मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, उन्हें सूर्यकुमार के रिकॉर्ड से आगे निकलने के लिए अब सिर्फ 123 रन की जरूरत है. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बचे हुए मुकाबलों में ईशान के पास एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा.

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? देरी की वजह का भी हुआ खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola