Legends League Cricket 2024: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में कोणार्क सूर्या उड़ीसा और तोएम हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। इस मैच में भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने गेंद और बल्ले से कमाल दिखाते हुए टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस प्रदर्शन से उन्होंने साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। मैच में उनकी टीम ने पहली बैटिंग करते हुए 156 रनों का स्कोर बनाया। 2012 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाले इरफान जब बैटिंग करने उतरे तो टीम 64 रनों पर ही चार विकेट गंवा चुकी थी।
उन्होंने यहां से 35 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद हैदराबाद की टीम की बैटिंग आई, जहां टीम की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज चैडविक वाल्टन और जॉर्ज वर्कर 10 और 8 रन बनाकर आउट हो गए। टीम के लिए रिकी क्लार्क ने 67 रन बनाकर जीत की उम्मीद जगाई। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 12 रनों की जरूरत थी। यहां कोणार्क के कप्तान इरफान पठान ने खुद गेंदबाजी में मोर्चा संभाला।
यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी
ऐसा था आखिरी ओवर का रोमांच
पठान यहां पूरे मैच में पहली बार बॉलिंग करने आए। उनका यह फैसला एकदम सटीक साबित हुआ। इरफान के इस ओवर की पहली दो गेंदों पर तीन रन आए। तीसरी गेंद पर हैदराबाद की टीम के बल्लेबाज ने छक्का जड़ दिया। इस समय लग रहा था कि हैदराबाद यह मैच आसानी से जीत जाएगा। लेकिन इसके बाद ट्विस्ट आया, जहां इरफान ने चौथी गेंद पर विकेट ले लिया। इसके बाद हैदराबाद को आखिरी दो गेंद पर तीन रन चाहिए थे। यहां पठान की अगली गेंद पर सिंगल जबकि छठी गेंद पर कोई रन नहीं आया और इस तरह पठान की टीम जीत गई।
फाइनल में पहुंची कोणार्क की टीम
इस मैच में जीत के साथ ही कोणार्क की टीम को टूर्नामेंट में तीसरी जीत मिल गई और वह फाइनल में पहुंच गई। फाइनल में इरफान पठान की टीम का सामना साउथर्न सुपर स्टार्स से होगा। दोनों टीमें 16 अक्टूबर को श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में खिताब के लिए जोर आजमाइश लगाएंगी।
यह भी पढे़ं: टीम इंडिया में जगह बनाकर ही दम लेगा ये खिलाड़ी! चार मैचों में जड़ दी चौथी सेंचुरी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
1 hr agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
3 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
5 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
12 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
13 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines