इस मैदान पर फेंकी गई टेस्ट की पहली बॉल, बन गया इतिहास

Ireland vs Zimbabwe Northern Ireland: आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जिसमें जिम्बाब्वे की टीम 210 रन बनाकर आउट हो गई। इस मैच में पहली बॉल फेंकते ही इतिहास बन गया।

Ireland vs Zimbabwe

Ireland vs Zimbabwe

Ireland vs Zimbabwe Northern Ireland: दुनियाभर में क्रिकेट के कई मुकाबले होते हैं, जिसमें बल्लेबाज या गेंदबाज अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रचते नजर आते हैं, लेकिन अब एक देश और उसके मैदान ने खुद इतिहास रच दिया है। हम बात कर रहे हैं आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच की। ये मुकाबला उत्तरी आयरलैंड के स्टॉर्मोन्ट बेलफास्ट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

विज्ञापन

उत्तरी आयरलैंड ने रचा इतिहास

इस मुकाबले की मेजबानी करते हुए उत्तरी आयरलैंड ने इतिहास रच दिया है। नॉर्दर्न आयरलैंड पुरुष टेस्ट मैच की मेजबानी करने वाला 23वां देश बन गया है। उत्तरी आयरलैंड यूनाइटेड किंगडम के तहत आने वाला देश है। यह स्कॉटलैंड के बाद सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला क्षेत्र भी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जिम्बाब्वे की टीम में युवा खिलाड़ियों की भरमार

दूसरी ओर आयरलैंड 2018 में 22वां देश बन गया था, जब उसने मालाहाडे में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला था। खास बात यह भी है कि जिम्बाब्वे की 15 सदस्यीय टीम में से 13 खिलाड़ियों ने 10 या उससे कम टेस्ट खेले हैं। वहीं आयरलैंड की ओर से खेल रहे पीजे मूर दो देशों के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 17वें खिलाड़ी हैं। वह पहले जिम्बाब्वे की ओर से भी खेल चुके हैं।

विज्ञापन

टीम ने बनाए 210 रन 

मैच की बात की जाए तो इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहतरीन रही। उसने 97 रन तक कोई विकेट नहीं खोया था, लेकिन इसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। एक के बाद एक विकेट गिरते गए और टीम 71.3 ओवर में महज 210 रन बनाकर आउट हो गई।

विज्ञापन

बैरी मैक्कार्थी और एंडी मैक्ब्रायन का शानदार प्रदर्शन 

आयरलैंड की ओर से बैरी मैक्कार्थी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15.3 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट चटकाए, तो वहीं एंडी मैक्ब्रायन ने 13 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट झटके। मार्क अडायर ने 18 ओवर में 49 रन देकर 2 विकेट निकाले। क्रेग यंग और कर्टिस कैम्फर को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ