Ireland vs South Africa 2nd T20: आयरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली गई। ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। जहां सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किया था, तो वहीं दूसरे मैच में वापसी करते हुए आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को मात दी। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आयरलैंड ने पहली बार साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को हराया है। जिसके चलते ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई है।
आयरलैंड के 2 बल्लेबाजों का धमाल
इस मैच में आयरलैंड के दो बल्लेबाजों का धमाल देखने को मिला। रॉस अडायर ने आयरलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा। रॉस अडायर 59 गेंदों पर 100 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान रॉस अडायर 5 चौके और 9 शानदार छक्के लगाए। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ये अडायर का पहला शतक है।
इसके अलावा पॉल स्टर्लिंग ने भी बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 31 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। पॉल ने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और एक छक्का जड़ा। इन दो बल्लेबाजों ने आयरलैंड को साउथ अफ्रीका पर पहली जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें:- Women’s T20 World Cup 2024: भारत ने वेस्टइंडीज को शिकस्त देकर जगाई उम्मीद, वर्ल्ड कप के खिताब पर है सीधी नजर
ऐसा रहा मैच का हाल
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए थे। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 185 रन ही बना पाई थी। जिसके चलते आयरलैंड ने 10 रन से मैच को अपने नाम कर लिया।
साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रीजा हेंड्रिक्स ने 32 गेंदों पर 51 और मैथ्यू ब्रीट्जके ने 41 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। वहीं आयरलैंड की तरफ से मार्क अडायर ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। मार्क अडायर ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा ग्राहम ह्यूम ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: कानपुर में आज कितने बजे शुरू हो सकता है मैच? जानें कैसा है मौसम
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
6 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
11 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
55 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
56 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines