T20 World Cup 2026 के लिए अब इस देश ने किया टीम का ऐलान, 35 साल के खिलाड़ी को मिली कप्तानी

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियां चरम पर हैं. वर्ल्ड कप के लिए सभी 20 टीमें तैयारियां कर रही हैं. 9 जनवरी को अब एक और देश ने आगामी इवेंट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. इस देश की कप्तानी 35 साल के खिलाड़ी को मिली है, जो देश की ओर से 156 टी-20 मैच खेल चुका है.

cricket News - 2026-01-09T205536.489

T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है. सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. टी-20 विश्व कप 2024 की तरह ही आगामी विश्व कप खेला जाएगा, जिसमें 20 टीमें हिस्सा लेंगी. सभी टीमों को 4 ग्रुप में विभाजित किया गया है. कई देश विश्व कप के लिए टीम का ऐलान कर चुके हैं. अब इस लिस्ट में आयरलैंड का भी नाम शामिल हुआ. बोर्ड ने अपने 15 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

अनुभवी खिलाड़ी को मिली कप्तानी

बोर्ड ने आगामी टी-20 विश्व कप के लिए पॉल स्टर्लिंग को कप्तानी दी है, जो 35 साल के हैं. उनके पास इंटरनेशनल मैच का अच्छा खासा अनुभव है. आयरलैंड की ओर से पॉल स्टर्लिंग ने 156 टी-20 मैच में 3798 रन बनाए हैं. उनके अलावा स्टार खिलाड़ी जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर को भी टीम में शामिल किया गया है. आयरलैंड अपने अभियान की शुरुआत 8 फरवरी से करेगी, जहां उसका सामना श्रीलंका से होगा. आयरलैंड को ग्रुप बी में सह-मेजबान श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, ओमान और जिम्बाब्वे के साथ रखा गया है.

विज्ञापन

आयरलैंड की नेशनल मेंस टीम के सिलेक्टरर एंड्रयू व्हाइट ने कहा “यह कहना कम होगा कि हम इस टी20 विश्व कप का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 2022 के यादगार टूर्नामेंट के बाद, शायद हम 2024 में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर नहीं थे और तब से हम इसे सुधारने का इंतजार कर रहे हैं. 2024 के अभियान के 15 खिलाड़ियों में से 12 का इस टीम में होना यह दर्शाता है कि हमारी टीम काफी हद तक स्थिर है.”

विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आयरलैंड की टीम

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क एडायर, रॉस एडायर, बेन कैलिट्ज, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लोरकान टकर (उप-कप्तान), बेन व्हाइट, क्रेग यंग.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ