Pakistan Won vs Ireland: पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। आयरलैंड जैसी कमजोर टीम पाकिस्तान के सामने छोटी नजर आती है, लेकिन इस कमजोर टीम ने ही पाकिस्तान को जोरदार झटका दे दिया था। 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को आयरलैंड ने अपने नाम कर लिया था। इससे पाकिस्तान बौखला उठा था। अब सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार वापसी कर ली है। दूसरे टी20 मुकाबले को पाकिस्तान ने 7 विकेट से जीत लिया है, लेकिन कप्तान बाबर आजम का बल्ला इस मैच में नहीं चला है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs DC: रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु की लगातार 5वीं जीत, दिल्ली की उम्मीद को लगा झटका
पाकिस्तान के गेंदबाजों की हुई कुटाई
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। आयरलैंड पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 193 रन बना दी। पाकिस्तान की गेंदबाजी विश्व की बेस्ट गेंदबाजी मानी जाती है, लेकिन आयरलैंड के बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों के बैंड बजा दिए। किसी ने सोचा नहीं होगा कि आयरलैंड जैसी टीम पाकिस्तान की ये हालत कर देगी। आयरलैंड की ओर से लोर्कन टकर ने अर्धशतकीय पारी खेली। आयरलैंड ने पाकिस्तान को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य दिया।
ये भी पढ़ें:- RCB vs DC: दिनेश कार्तिक ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, रोहित-मैक्सवेल को पीछे छोड़ा
कप्तान बाबर आजम का फ्लॉप शो
आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में बाबर के बल्ले से अर्धशतक देखने को मिली थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में बाबर का खाता भी नहीं खुल सका और वह चलते बने। बाबर की इस फ्लॉप पारी ने पाकिस्तान के करोड़ों फैंस को टेंशन में डाल दिया है। अगले महीने से विश्व कप का आगाज होने वाला है, लेकिन बाबर के बल्ले से रन नहीं बनना सवाल खड़े कर रहे हैं। बाबर भले ही इस मैच में नहीं चले, लेकिन फिर भी पाकिस्तान ने मुकाबला अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 75 रनों की पारी और फखर जमान ने 78 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान को जीत दिला दी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
28 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines