---विज्ञापन---

खेल angle-right

RCB vs DC: दिनेश कार्तिक ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, रोहित-मैक्सवेल को पीछे छोड़ा

RCB vs DC Dinesh Karthik: IPL 2024 के 62वें मुकाबले में रविवार को दिनेश कार्तिक ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ दिया है।

---विज्ञापन---

RCB vs DC Dinesh Karthik: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 62वें मुकाबले में रविवार को दिनेश कार्तिक ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में कार्तिक खाता तक नहीं खोल पाए। उन्होंने 2 गेंदों का सामना किया। खलील अहमद की गेंद पर कुलदीप यादव ने उनका कैच लपका। इसके साथ ही कार्तिक IPL में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए।

18 बार नहीं खुला खाता

दिनेश कार्तिक आईपीएल में अब तक 18 बार डक का शिकार हुए हैं। इस मामले में उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। दोनों ही बल्लेबाज IPL में अब तक 17-17 बार खाता नहीं खोल पाए हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर पीयूष चावला (16) और सुनील नारायण (16) हैं। साथ ही चौथे पर राशिद खान (15) और मनदीप सिंह (15) हैं।

---विज्ञापन---

IPL 2024 में दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन

IPL 2024 में दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 13 मैच की 11 पारियों में 301 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 43.00 की और इकॉनमी 194.19 रही है। 17वें सीजन में कार्तिक के बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले हैं। मौजूदा सीजन में उनका सर्वाधिक स्कोर 83 रन है। उन्होंने RCB के लिए लोअर ऑर्डर में कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं।

---विज्ञापन---

तीसरे सर्वाधिक मैच खेलने वाले प्लेयर

दिनेश कार्तिक पहले सीजन से IPL का हिस्सा हैं। उन्होंने अब तक खेले 255 मैच में 26.46 की औसत और 135.46 की स्ट्राइक रेट से 4817 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 22 अर्धशतक लगाए हैं। वह लीग में तीसरे सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले बल्लेबाज हैं। उनके अलावा वह IPL में 10वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी है।

ये भी पढ़ें: CSK vs RR: चेन्नई ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया, पॉइंट्स टेबल में किया बड़ा उलटफेर

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: CSK vs RR: मुकाबले के बाद धोनी ने फैंस को दिया खास तोहफा, खिलाड़ियों को मेडल भी दिए गए

First published on: May 12, 2024 10:38 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola