IRE vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों आयरलैंड के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच 10 मई को खेला गया। जिसको आयरलैंड ने 5 विकेट से जीत लिया था। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आयरलैंड ने पाकिस्तान को पूरे 17 बाद हराया है। आयरलैंड से मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर कप्तान बाबर आजम से लेकर पूरी पाक टीम का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। पाक टीम को लेकर फैंस लगातार सोशल मीडिया मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार
इस मैच में पाकिस्तान के गेदंबाजों की आयरलैंड के बल्लेबाजों ने जमकर पिटाई की। एक समय पाक गेंदबाजों ने 4.1 ओवर में आयरलैंड के 2 विकेट चटका दिए थे। इसके बाद एंड्रयू बालबर्नी और हैरी टेक्टर ने पारी को संभाला और जीत की नींव रखी। टी20 विश्व कप 2024 में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है।
ऐसे में पाक की खराब गेंदबाजी ने टीम की चिंता को बढ़ा दिया है। वहीं इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर पाक टीम का काफी मजाक बनाया जा रहा है। एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान सचमुच हार गया, यहां तक कि दीपक हुडा ने भी उसी टीम के खिलाफ शतक बनाया है।
आयरलैंड ने बनाई 1-0 की बढ़त
आयरलैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का पहला मैच डबलिन में खेला गया। टी20 विश्व कप 2024 से पहले दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम है क्योंकि इस सीरीज में दोनों टीमों को अपनी-अपनी तैयारियों को परखने को मौका मिलेगा। वहीं सीरीज के पहले ही मैच में पाक टीम के हाथों निराशा लगी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे।
कप्तान बाबर आजम ने मैच में 57 रनों की पारी खेली। जिसके बाद 183 रनों के लक्ष्य को आयरलैंड ने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। आयरलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए एंड्रयू बालबर्नी ने सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही आयरलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
ये भी पढ़ें:- IRE vs PAK: पाकिस्तान के गेंदबाजों की गजब बेइज्जती, आयरलैंड ने हासिल की ऐतिहासिक जीत
ये भी पढ़ें:- जेम्स एंडरसन कर सकते हैं संन्यास का ऐलान, रिपोर्ट में किया गया दावा
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
30 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
30 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines