Ireland Beat Pakistan: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को आयरलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को डबलिन में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड ने एक बॉल रहते 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज आयरलैंड के बल्लेबाजों के आगे बेबस नजर आए। उनकी खूब पिटाई हुई।
पाकिस्तान ने बनाए 182 रन
इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 182 रन ठोके। कप्तान बाबर आजम ने 57 रन बनाए, तो वहीं सईम अयूब ने 45 रन जड़े। निचले क्रम पर इफ्तिखार अहमद ने 37 और शाहीन अफरीदी ने 14 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम के आगे पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज पानी मांगने लगे।
महंगे साबित हुए शादाब खान
शादाब खान काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 54 रन लुटाए। उन्हें कोई भी सफलता नहीं मिली। नसीम शाह भी काफी महंगे रहे। उन्होंने 4 ओवर में 37 रन दिए। नसीम को सिर्फ एक विकेट मिला। शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 26 रन दिए, लेकिन उन्हें सिर्फ एक ही सफलता मिल पाई। इमाद वसीम ने 4 ओवर में एक विकेट लेकर 28 रन दिए। अब्बास अफरीदी को 2 विकेट मिले, लेकिन वे भी काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 3.5 ओवर में 36 रन लुटाए।
एंड्रयू बालबर्नी ने जड़े शानदार 77 रन
पाकिस्तान ने आयरलैंड के दो विकेट 4.1 ओवर में आउट कर दिए थे, लेकिन इसके बाद वे 104 रन तक कोई भी विकेट नहीं ले पाए। आयरलैंड के बल्लेबाजों ने अच्छी साझेदारियां कीं। जिससे उसने ये मुकाबला एक गेंद रहते जीत लिया।
आयरलैंड के ओपनर एंड्रयू बालबर्नी ने 55 गेंदों में 10 चौके-2 छक्के ठोक 77 रन जड़े। हैरी टेक्टर ने 36, जॉर्ज डॉकरेल ने 24, गारेथ डेलानी ने 10 और कर्टिस कैम्फर ने 7 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। तीन मैचों की सीरीज में आयरलैंड 1-0 से आगे हो गई है।
आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले आयरलैंड ने इस मुकाबले में जीत के बाद बड़े उलटफेर के संकेत दे दिए हैं। साथ ही पाकिस्तान के स्टार गेंदबाजों की पोल खुल गई है। उनकी ‘गजब बेइज्जती’ हो रही है। आयरलैंड के लिए ये ऐतिहासिक जीत है। आयरलैंड ने 17 साल बाद पाकिस्तान को हराया है। आयरलैंड ने इससे पहले 2007 में पाकिस्तान को शिकस्त दी थी।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: संजीव गोयनका ने केएल राहुल विवाद के बाद उठाया बड़ा कदम, इंस्टाग्राम कमेंट्स पर लगाई लिमिट
ये भी पढ़ें: IPL 2024: केएल राहुल-संजीव गोयनका के बीच क्या हुई थी बात? रिपोर्ट में हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines