IRE vs PAK 3rd T20i: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले आयरलैंड टूर पर गई पाकिस्तान की टीम के गेंदबाज काफी रन लुटा रहे हैं। जिसके चलते टीम की चिंता बढ़ी हुई है। पहले मुकाबले में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। उसे हार का सामना करना पड़ा। हालांकि दूसरे मुकाबले में उसे जीत नसीब हुई, लेकिन गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए। पाकिस्तान के पेस सेंसेशन शाहीन अफरीदी भी काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे, लेकिन अब शाहीन फॉर्म में लौट गए हैं। उन्होंने मंगलवार को तीसरे टी-20 मैच में बेहतरीन गेंदबाजी का नजारा पेश किया।
शाहीन ने चटकाए 3 विकेट
शाहीन अफरीदी ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 14 रन दिए और 3 विकेट चटकाए। शाहीन की घातक गेंदबाजी के आगे आयरलैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए।
उन्होंने आयरलैंड के ओपनर रॉस अडायर को महज 7 रन पर पवेलियन भेजा। शाहीन की तूफानी यॉर्कर हवा में लहराते हुए गई और स्टंप चटकाते हुए बाहर निकल गई। इस डेडली गेंद का सामना कर अडायर हैरान रह गए। उनके पास इसका कोई जवाब नहीं था।
शाहीन की फॉर्म से पाकिस्तान के प्रशंसक खुश
इसके बाद शाहीन अफरीदी ने 15वें ओवर में नील रॉक को 4 और 19वें ओवर में मार्क अडायर को महज 1 रन पर चलता कर दिया। नील रॉक का कैच बाबर आजम और मार्क अडायर का कैच मोहम्मद आमिर ने पकड़ा। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले शाहीन की शानदार वापसी से पाकिस्तान की बांछें खिल गई हैं। हाल ही में शाहीन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 विकेट पूरे किए थे।
ये भी पढ़ें: भारत को विश्व विजेता बनाने वाले कोच अब पाकिस्तान टीम से जुड़ेंगे, T20 WC 2024 पर होगी नजर
बाकी गेंदबाज महंगे
इस मैच में शाहीन के अलावा बाकी गेंदबाज थोड़े महंगे साबित हुए। जिससे आयरलैंड 20 ओवर में 178 रन जड़ सकी। हसन अली ने 3 ओवर में 42 रन लुटाए। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। वहीं अब्बास अफरीदी ने 4 ओवर में 43 रन दिए। उन्हें दो विकेट मिले। इमाद वसीम ने 3 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट निकाला। मोहम्मद आमिर को 3 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट मिला।
ये भी पढ़ें: IRE Vs PAK: शाहीन अफरीदी से अफगानिस्तान के फैन ने की बदतमीजी, वीडियो आया सामने
ये भी पढ़ें: DC vs LSG: केएल राहुल ने लपका बेहतरीन कैच, संजीव गोयनका भी हुए मुरीद
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20, वनडे और टेस्ट खेलेगी महिला टीम इंडिया, शेड्यूल का हुआ ऐलान
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ब्रायन लारा ने की भविष्यवाणी, बताए सेमीफाइनल-फाइनल में जाने वाली टीमों के नाम
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
7 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
7 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
8 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
8 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
8 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
9 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
9 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
10 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
10 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines