हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Irani Trophy 2024: फिर हुआ संजू सैमसन के साथ अन्याय! शतक लगाने के बाद भी नहीं मिली इस टीम में जगह

Irani Trophy 2024: ईरानी ट्रॉफी 2024 के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का ऐलान कर दिया है। एक बार फिर से संजू सैमसन को नजरअंदाज कर दिया गया है। उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन

Irani Trophy 2024: ईरानी ट्रॉफी 2024 में मुंबई का सामना रेस्ट ऑफ इंडिया से होना है। यह टूर्नामेंट 1 से 5 अक्टूबर तक लखनऊ में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का ऐलान हो गया है। वहीं, संजू सैमसन को फिर से नजरअंदाज किया गया है। हाल में ही उन्होंने दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी उन्हें रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में शामिल नहीं किया गया।

संजू सैमसन को फिर नहीं मिला मौका

बीसीसीआई ने ईरानी ट्रॉफी 2024 के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, ईशान किशन, मानव सुथार सारांश जैन, प्रसिद्ध, मुकेश कुमार, यश दयाल, रिकी भुई, शाश्वत रावत, खलील अहमद और राहुल चाहर को मौका दिया गया है। इसके अलावा ध्रुव जुरेल और यश दयाल को भी चुना गया है। ये दोनों इस समय टीम इंडिया का भी हिस्सा हैं।

 

ये भी पढ़ें:- Video: दूसरे टेस्ट मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, जानें पिच पर किसे मिलेगा फायदा

दलीप ट्रॉफी में किया था अच्छा प्रदर्शन

संजू सैमसन का प्रदर्शन दलीप ट्रॉफी में बेहद शानदार रहा था। उन्हें इंडिया दी के लिए सिर्फ दो ही मैच खेलने का मौका मिला था। इस दौरान उन्होंने चार पारियों में 1 शतक और दो 40+ स्कोर बनाए थे। उन्होंने दलीप ट्रॉफी में 196 रन बनाए। इसके बाद भी बीसीसीआई ने उन्हें ईरानी ट्रॉफी में मौका नहीं दिया।

ईरानी ट्रॉफी के लिए टीम:

ईरानी ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम: अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, आयुष म्हात्रे, मुशीर खान, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सिद्धांत अद्धतराव, शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, मोहम्मद जुनेद खान।

 

ईरानी ट्रॉफी के लिए शेष भारत की टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उपकप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, यश दयाल, रिकी भुई, शाश्वत रावत, खलील अहमद, राहुल चाहर।

ये भी पढ़ें:- धोनी की चाल, जोगिंदर शर्मा का ओवर और श्रीसंत का कैच; भारत ने पाकिस्तान को ऐसे चटाई थी धूल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें