Team India

VIDEO: इन 5 खिलाड़ियों ने खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा, जल्द ही मिलेगा मौका?

Team India: दलीप ट्रॉफी में भारत के कई स्टार खिलाड़ियों के अलावा घरेलू खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टेस्ट टीम में अपनी दावेदारी को मजबूत किया है।

5 players can get a chance in Team India: दलीप ट्रॉफी 2024 का समापन हाल ही में हुआ है। मयंक अग्रवाल की अगुवाई वाली इंडिया A ने खिताब पर कब्जा जमाया। इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर लोहा भी मनवाया है। हालांकि अब दलीप ट्रॉफी के बाद कुल 5 खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी को भारतीय टेस्ट टीम के लिए मजबूत किया है।

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी ठोकने में पहला नाम अभिमन्यु ईश्वरन का आता है, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में दो शतक अपने नाम किए थे। इसके अलावा रिकी भुई ने भी फाइनल में शानदार शतकीय पारी खेली थी। वो आंध्र प्रदेश के लिए घरेलू टूर्नामेंट भी खेलते हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा दलीप ट्रॉफी के बाद रुतुराज गायकवाड़ का नाम भी भारतीय टेस्ट टीम के लिए आगे आ रहा है। उन्हें भी टेस्ट डेब्यू का इंतजार है। वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी खासा प्रभावित किया है। इसके अलावा हरियाणा के अंशुल कंबोज ने भी दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया के भविष्य के लिए अपनी दावेदारी मजूबत की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ