T20 WC 2024: स्टार खिलाड़ी ने लगाई पाक फैंस की क्लास, हारिस राउफ को लेकर कर रहे थे ट्रोल

T20 WC 2024: टी20 विश्व कप से पहले नीदरलैंड के स्टार खिलाड़ी ने पाकिस्तानी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। दरअसल ट्रोलर्स इस खिलाड़ी को पाक तेज गेंदबाज हारिस राउफ का नाम लेकर ट्रोल कर रहे थे।

T20 WC 2024 Paul van Meekeren responds Pakistani troll

T20 WC 2024 Paul van Meekeren responds Pakistani troll

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप में पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीमें खेलने के लिए तैयार है। पिछली बार ये दोनों टीमें वनडे विश्व कप 2023 में आमने-सामने हुई थी। इस मैच को पाकिस्तान ने जीत लिया था। वहीं इस मैच के नीदरलैंड के स्टार खिलाड़ी को पाक टीम के फैंस द्वारा सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था।

विज्ञापन

दरअसल इस मैच के दौरान नीदरलैंड के पॉल वैन मीकेरेन और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ के बीच थोड़ी नोंक-झोंक हो गई थी। जिसके बाद पाकिस्तानी ट्रोलर्स ने पॉल वैन मीकेरेन को ट्रोल करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि पॉल वैन मीकेरेन, आप हारिस रऊफ के बेटे हैं। जिस पर अब नीदरलैंड के खिलाड़ी ने पाक ट्रोलर्स की बोलती बंद कराई है।

विज्ञापन

मीकेरेन ने दिया ट्रोलर्स को जवाब

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी ट्रोलर्स ने मीकेरेन को ट्रोल करते हुए उनकी और हारिस राउफ की एक वीडियो साझा की थी। जिसपर लिखा गया था कि पॉल वैन मीकेरेन, आप हारिस रऊफ के बेटे हैं। जिसके बाद अब इस पोस्ट पर लिखते हुए मीकेरेन कहा कि वनडे विश्व कप के बाद से मैंने बहुत से लोगों से यह कहा है कि मैं सिर्फ यह स्पष्ट करना चाहता हूं मजाकिया अंदाज में कहा मैं हारिस राउफ का बेटा नहीं हूं, मेरे पिता वास्तव में को वास्तव में वैन मीकेरेन भी कहा जाता है। मुझे आशा है कि इससे किसी भी भ्रम का समाधान हो जाएगा… यदि नहीं, तो कृपया अपने प्रश्नों के साथ हमसे संपर्क करें।

विज्ञापन

बता दें, दोनों टीमें के बीच वनडे विश्व कप 2024 का ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 287 रन बनाए थे। जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 205 रन ही बना सकी थी और पाकिस्तान ने मैच को जीत लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ