IPL vs PSL: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से टकराने जा रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने गुरुवार को PSL के 12वें सीजन की तारीखों का ऐलान किया. PSL 2027 का आयोजन 18 मार्च से 2 मई तक किया जाएगा. यह लगातार तीसरा साल होगा, जब पाकिस्तान की टी20 लीग और आईपीएल की तारीखों में टकराव देखने को मिलेगा. PSL की शुरुआत 2016 में हुई थी और 2024 तक इसका आयोजन फरवरी-मार्च की विंडो में किया जाता था. हालांकि, ICC टूर्नामेंट के बिजी शेड्यूल के कारण 2025 से इसे अप्रैल-मई की विंडो में शिफ्ट कर दिया गया. 2025 में पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 में भारत-श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन के चलते PSL के शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा.
जनवरी-फरवरी की विंडो क्यों नहीं चुनी गई?
क्रिकइंफो के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और PSL फ्रेंचाइजियों ने पिछले महीने हुई गवर्निंग काउंसिल की बैठक में 12वें सीजन को जनवरी-फरवरी में आयोजित कराने की चर्चा की थी. यह चर्चा PSL के मीडिया राइट्स 2029 तक रखने वाली कंपनी Walee Technologies की ओर से मौजूदा विंडो में प्रसारण से होने वाली कम आय पर चिंता जताए जाने के बाद हुई. कंपनी का मानना है कि रमजान के बाद PSL आयोजित होने से ब्रॉडकास्टिंग रेवेन्यू पर असर पड़ रहा है. उसके मुताबिक, रमजान के दौरान ज्यादातर विज्ञापनदाता अपने मार्केटिंग और टेलीविजन विज्ञापन बजट का बड़ा हिस्सा खर्च कर देते हैं. ऐसे में रमजान के बाद होने वाले PSL मुकाबलों के दौरान ब्रॉडकास्टर्स के पास विज्ञापन से कमाई के सीमित अवसर रह जाते हैं.
इस कारण भी नहीं बदला विंडो
पिछले दो सीजन भी रमजान के बाद आयोजित किए गए थे और 2027 का PSL भी इसी अवधि के आसपास खेला जाएगा. 2027 में रमजान फरवरी की शुरुआत से मार्च की शुरुआत तक रहने की संभावना है. हालांकि, जनवरी-फरवरी में PSL कराने के रास्ते में कई लॉजिस्टिक चुनौतियां भी हैं. लीग के चार पारंपरिक वेन्यू में से तीन पंजाब में स्थित हैं – लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी. जनवरी और फरवरी के दौरान इन शहरों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बड़ी समस्या बन सकती है. इसके अलावा, अगर टूर्नामेंट जनवरी-फरवरी में आयोजित किया जाता, तो उसका आखिरी और सबसे अहम चरण रमजान के दौरान पड़ सकता था. हालांकि, 2024 में भी ऐसी स्थिति देखने को मिली थी.
ये भी पढ़ें- ‘कई टैलेंटेड खिलाड़ी गायब हो गए…’ वैभव सूर्यवंशी को कपिल देव ने दी बड़ी चेतावनी, विनोद कांबली का दिया उदाहरण
ज्यादातर फ्रेंचाइजियों ने मार्च-मई की विंडो चुनी
गवर्निंग काउंसिल की बैठक में PSL की विंडो को लेकर आम सहमति नहीं बन सकी. इसके बाद PCB ने सभी आठ फ्रेंचाइजियों से ईमेल के जरिए उनकी पसंद पूछी. रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादातर फ्रेंचाइजियों ने मार्च से मई के बीच टूर्नामेंट आयोजित करने के पक्ष में वोट किया. PCB की ओर से जारी मीडिया रिलीज में PSL 2027 के वेन्यू की जानकारी नहीं दी गई है. साल 2020 से PSL का आयोजन पूरी तरह पाकिस्तान में हो रहा है. इससे पहले टूर्नामेंट के कुछ मुकाबले पाकिस्तान के साथ UAE में भी खेले जाते थे.
अब तक कराची, लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी PSL के प्रमुख वेन्यू रहे हैं. पिछले साल फैसलाबाद और पेशावर को भी लीग के नए वेन्यू के तौर पर शामिल किया गया था. हालांकि, वेस्ट एशिया संकट के बाद सरकार की ओर से लागू किए गए फ्यूल-प्रिजर्वेशन उपायों के चलते PSL 11 को केवल लाहौर और कराची तक सीमित करना पड़ा था. उस सीजन के फाइनल को छोड़कर बाकी मुकाबले खाली स्टेडियम में खेले गए थे.
PSL में हिस्सा लेने वाली 8 टीमें – पेशावर जल्मी, हैदराबाद किंग्समेन, इस्लामाबाद यूनाइटेड, कराची किंग्स, लाहौर कलंदर्स, मुल्तान सुल्तांस, क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडी.
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
47 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
1 hr agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
13 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines