Indian Premier League में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले अफगानिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के साथ बड़ा हादसा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभ्यास करते हुए उनकी गर्दन पर गेंद लग गई है, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रिकेट के खेल के दौरान सिर या गर्दन पर गेंद लगने की घटना को बेहद गंभीर माना जाता है, कई बार ये बेहद खतरनाक हो जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रहमानुल्लाह गुरबाज शपगीजा क्रिकेट लीग में अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान उन्हें ये चोट लगी है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें : मैच के दौरान ही मैदान पर पेशाब करने लगा ये खिलाड़ी, फौरन मिल गई सजा
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में किया था शानदार प्रदर्शन
रहमानुल्लाह गुरबाज ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 में अफगानिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। वो वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 8 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 281 रन बनाए थे। इसमें उन्होंने 3 अर्धशतक भी जड़े थे। अफगानिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। इसमें रहमानुल्लाह गुरबाज का अहम योगदान था। हालांकि, अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका से हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। रहमानुल्लाह गुरबाज के इस प्रदर्शन को देखते हुए आईसीसी ने उन्हें जुलाई महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के पुरस्कार के लिए नामित किया था।
ये भी पढ़ें : जान देने पर आमादा हो गया था टीम इंडिया का वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी, किया बड़ा खुलासा
कैसा है रहमानुल्लाह गुरबाज का करिअर
रहमानुल्लाह गुरबाज ने अफगानिस्तान के लिए अबतक 40 वनडे और 63 टी20 मैच खेले हैं। वनडे में उन्होंने 1467 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में उन्होंने 1657 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज ने मात्र एक ही टेस्ट मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 51 रन बनाए थे। वहीं, अगर आईपीएल करिअर की बात की जाए तो रहमानुल्लाह गुरबाज कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। उन्होंने 2023 में कुल 11 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 227 रन बनाए थे। आईपीएल-2024 में गुरबाज ने 2 मैच में 62 रन बनाए थे।
अफगानिस्तान को लगा दूसरा झटका
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को नई दिल्ली से सटे नोएडा स्टेडियम में अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है। हाल ही में टीम के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी राशिद खान द हैंड्रेड लीग में खेलते हुए चोटिल हो गए थे, जिससे टीम को बहुत बड़ा झटका लगा था। अब टीम के एक और दिग्गज खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज को चोट लग गई है। ये अफगानिस्तान के लिए एक सप्ताह के अंदर ही दूसरा सबसे बड़ा झटका है।
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines