IPL 2024, Mitchell Starc KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 को शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। मेगा इवेंट के लिए विदेशी खिलाड़ियों ने भी भारत आना शुरू कर दिया है। इसी में एक नाम ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का भी है जो 8 साल बाद भारत में आईपीएल खेलने के आए हैं। मिचेल स्टार्क को आईपीएल मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ की महंगी कीमत में खरीदा था। जिसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए। वहीं स्टार्क के भारत आने पर उनका स्वागत भी एक दम देशी अंदाज में केकेआर ने किया है।
‘इट्स अ स्टार्की नाइट’
मिचेल स्टार्क के भारत आने के बाद केकेआर ने उनका स्वागत देशी अंदाज में किया था। जिसकी तस्वीरें कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। स्टार्क इस तस्वीर में गुलाबी रंग के पारंपरिक गमछे में दिखाई दिए। फोटो के कैप्शन में केकेआर ने लिखा ‘इट्स अ स्टार्की नाइट’। मिचेल स्टार्क के केकेआर में आने के बाद उनका बॉलिंग डिपार्टमेंट काफी मजबूत दिखाई दे रहा है। बता दें कि केकेआर के लिए सबसे बड़ी परेशानी उनकी गेंदबाजी थी। अब स्टार्क के आने के बाद माना जा रहा है कि उनकी यह परेशानी कम होती दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें- IPL 2024 में अपनी पुरानी टीम के लिए कमबैक करने वाले खिलाड़ी
एक मैच के 1.46 करोड़
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क लगभग 9 साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने आखिरी सीजन 2014 और 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला था। जिसके बाद से वह अब एक बार फिर आईपीएल के रंगारंग लीग में वापसी कर रहे हैं। आपको बता दें कि अगर कोलकाता नाइट राइडर्स इस बार फाइनल में पहुंचने में सफल रहती है को ऐसे में मिचेल स्टार्क को हो सकता है कि 17 मैच खेलने पड़े। जिसके हिसाब से उन्हें एक मैच खेलने के लिए 1.46 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- WPL 2024: स्मृति मंधाना ने बताया जीत के बाद क्या हुई थी विराट कोहली से बात?
स्टार्क का करियर
मिचेल स्टार्क ने आईपीएल में कुल 27 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 20.38 की औसत से 34 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका इकॉनोमी रेट भी कमाल का रहा है। स्टार्क एक ओवर में 7.17 की इकॉनोमी से रन खर्च करते हैं। वहीं स्टार्क ने कुल मिलाकर अभी तक 123 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 171 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका इकॉनोमी 7.47 का रहा है। अगर स्टार्क इस बार केकेआर के लिए गेंदबाजी से बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब होते हैं तो कोलकाता इस बार खिताब का दावेदार हो सकता है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines