IPL Five Unbreakable Records: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 17वां संस्करण 22 मार्च से शुरू होने वाला है। इस लीग के इतिहास में 2008 से 2023 तक कुल 16 सीजन खेले जा चुके हैं। इन 15-16 सालों में कई बड़े रिकॉर्ड इस लीग में बने हैं। इसमें से कई रिकॉर्ड ऐसे हैं जो अटूट हैं। यह रिकॉर्ड अभी तक तो नहीं टूटे हैं और आगे भी इनका टूटना नामुमकिन सा लग रहा है। हालांकि, क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और इसमें कभी भी कुछ हो सकता है। लेकिन कुछ ऐसे रिकॉर्ड इस लीग के इतिहास में बने हैं जो शायद ही कभी टूट पाएंगे। इसमें से दो रिकॉर्ड में द यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल शामिल हैं। तो दो रिकॉर्ड में विराट कोहली और एमएस धोनी के नाम मौजूद हैं।
क्या हैं आईपीएल इतिहास के 5 अटूट रिकॉर्ड?
-
1- एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम
आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 263 रन बनाए थे। यह आज तक आईपीएल के किसी मैच में एक पारी का सबसे बड़ा स्कोर है। खास बात यह है कि आईपीएल का सबसे कम स्कोर भी आरसीबी के नाम है। आरसीबी 49 रन बनाकर एक मैच में ऑलआउट हो गई थी।
-
2- एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
आरसीबी ने जिस मुकाबले में 263 रन बनाने का महारिकॉर्ड अपने नाम किा था। उसी मैच में आरसीबी के धाकड़ पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल ने 175 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। यह आज भी आईपीएल की एक पारी में किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।
-
3- आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
आईपीएल के इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने अभी तक इस लीग में 357 छक्के लगाए हैं। यह रिकॉर्ड शायद ही कभी टूट पाएगा। क्योंकि दूसरे स्थान पर हैं रोहित शर्मा जिन्होंने 257 छक्के इस लीग में लगाए हैं। उसके बाद तीसरे स्थान पर मौजूद एबी डिविलियर्स ने 251 छक्के लगाए थे। एमएस धोनी 239 और विराट कोहली 234 छक्के आईपीएल में लगा चुके हैं। ऐसे में गेल का रिकॉर्ड अटूट लगने लगा है।
-
4- आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली ने आईपीएल 2016 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इस पूरे सीजन में उन्होंने चार शतक भी लगाए थे। इसी के साथ इस सीजन उनके नाम सर्वाधिक 973 रन दर्ज हुए थे। यह आज तक आईपीएल के एक सीजन में किसी खिलाड़ी का सर्वाधिक रन स्कोर है। अभी तक यह रिकॉर्ड टूट नहीं पाया है। आगे भी इस रिकॉर्ड को तोड़ना किसी के लिए आसान नहीं होगा।
-
5- आईपीएल के सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी
आईपीएल इतिहास का पांचवां अटूट रिकॉर्ड है सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड। इस मामले में द ग्रेट एमएस धोनी टॉप पर मौजूद हैं। धोनी ने अभी तक आईपीएल में 226 मैचों में कप्तानी की है। वह आगामी सीजन में भी कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। जबकि दूसरे स्थान पर हैं रोहित शर्मा जिन्होंने 158 मैचों में मुंबई की कप्तानी की और अब उनसे कप्तानी छिन चुकी है। तीसरे स्थान पर हैं विराट कोहली, वो भी अब आरसीबी के कप्तान नहीं हैं। ऐसे में धोनी का यह रिकॉर्ड वास्तव में आईपीएल के अटूट रिकॉर्ड में से एक है।
यह भी पढ़ें- ICC Rankings: ध्रुव जुरेल का आईसीसी रैंकिंग में जलवा, गिल और जायसवाल को भी हुआ फायदा
यह भी पढ़ें- IPL 2024 : केएल राहुल की आईपीएल में वापसी पर सस्पेंस, इलाज के लिए अचानक रवाना हुए लंदन
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines