DC vs PBKS: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2024 की दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए और पंजाब को जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य दिया था। पंजाब किंग्स ने इस लक्ष्य को आखिरी ओवर में 4 विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिए टूर्नामेंट का आगाज हार के साथ हुआ है। दिल्ली की इस हार के बाद भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रॉबिन उथप्पाने बड़ा बयान दे दिया है। खिलाड़ी ने अब दिल्ली की टीम मैनेजमेंट पर ही बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- GT vs MI: होना चाहते हैं मालामाल! तो ड्रीम 11 में इन 5 खिलाड़ियों पर जरूर खेलें दांव
टीम मैनेजमेंट पर लगाया आरोप
भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने कहा कि मुझे ये समझ नहीं आता है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने खिलाड़ियों को बैक क्यों नहीं करती है। दिल्ली भारतीय खिलाड़ियों से अधिक विदेशी खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हैं, जो कि सरासर गलत है। दिल्ली ने टॉप के 6 बल्लेबाजों में से 4 बल्लेबाज विदेशी खिलाए हैं। दिल्ली के लिए पृथ्वी शाह ओपनिंग करते थे, लेकिन उन्हें भी हटा दिया गया है। अभिषेक पोरेल को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने आगे कहा कि डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श ओपनिंग करने के लिए आए, इसके बाद शाई होप बल्लेबाजी के लिए आ गए। लेकिन आखिरी में भारतीय बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ही थे, जो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए और स्कोर को 174 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024, KKR vs SRH: कोलकाता का विजयी आगाज, रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 4 रन से हराया
पोरेल को ऊपर खिलाना चाहिए
उथप्पा ने आगे कहा कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी मुसीबत में फंस चुकी थी। लेकिन 9वें नंबर के खिलाड़ी ने आखिरी में आकर 10 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली थी। अगर आखिरी में भारतीय खिलाड़ी इस तरह की तूफानी पारी नहीं खेलते तो दिल्ली इस स्कोर तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में दिल्ली को भारतीय खिलाड़ियों पर अधिक भरोसा करने की जरूरत है। बता दें कि पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अभिषेक पोरेल ने मैदान पर आतिशी पारी खेली थी। उन्होंने 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 32 रन बना दिए थे। उथप्पा ने खिलाड़ी को लेकर कहा कि अगर उन्हें शीर्ष कर्म में खिलाया जाए, तो वह अधिक प्रभावशाली साबित हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Andre Russell: क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और विराट कोहली जो ना कर सके, आंद्रे रसेल ने किया वो कारनामा
संबंधित खबरें
PV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
43 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines