News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Chinnaswamy Stadium Stampede: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। खिताब जीतने के बाद आरसीबी वापस अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न मनाने पहुंची थी। लेकिन यहां पर भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए। अब इस घटना पर आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल का रिएक्शन सामने आ गया है।
उन्होंने इस घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा, ‘जब हमें इस स्थिति की जानकारी मिली, तो हमने तुरंत आयोजकों से बात की। उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि वे समारोह को जल्दी समाप्त कर देंगे। यह घटना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘आरसीबी के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि स्टेडियम के अंदर मौजूद लोग बाहर की स्थिति से अनजान थे। आरसीबी अधिकारियों ने मुझे आश्वासन दिया कि वे अब समारोह को खत्म कर रहे हैं। अंदर मौजूद लोगों को बाहर की घटना की जानकारी नहीं थी।’
IPL CHAIRMAN ON BENGALURU INCIDENT [NDTV]
“We spoke to the management when we got to know about the situation and they assured that they will finish the ceremony quickly. This is definitely sad and tragic. RCB officials assured me that they will wind up the celebrations now -… pic.twitter.com/HuM72Jcxyc
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 4, 2025
उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि बीसीसीआई को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। धूमल ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा, ‘यह दुखद और दर्दनाक है। जश्न एक त्रासदी में बदल गया। हमारी हार्दिक संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। बीसीसीआई के लिए आईपीएल कल रात समाप्त हो गया। हमें ऐसी किसी घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, इसलिए हम इसके लिए कैसे जिम्मेदार ठहराए जा सकते हैं।’
धूमल ने पूछा, “इस तरह की घटना के लिए हम कैसे जिम्मेदार ठहराए जा सकते हैं? यह वाकई बहुत दुखद घटना है और हम अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। लेकिन हम किसी ऐसी चीज के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराए जा सकते जिस पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं था। मुझे पक्का नहीं है कि भगदड़ स्टेडियम के बाहर हुई थी या नहीं। मुझे इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं है। क्या आपने आईपीएल के किसी अधिकारी को गेट पर मौजूद देखा है, जो भीड़ को संभाल रहा हो या खिलाड़ियों को एंट्री दिला रहा हो।’
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।