हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2027 ऑक्शन को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, भारत में ही लगेगी खिलाड़ियों पर बोली, जानें पूरी डिटेल्स

IPL 2027 Auction को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया है कि IPL 2027 सीजन के लिए होने वाला मिनी ऑक्शन भारत में ही आयोजित किया जाएगा. पिछले तीन सालों से IPL ऑक्शन में विदेश में आयोजित किए जा रहे थे.

विज्ञापन
भारत में होगा आईपीएल 2027 ऑक्शन का आयोजन (PIC Credit - IPL/X)

IPL 2027 Auction: दुनिया की सबसे बड़ी टी20 फ्रेंचाइजी लीग इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का अगला सीजन 2027 में खेला जाएगा, जिसका फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फैसला किया है कि IPL 2027 सीजन के लिए होने वाला मिनी ऑक्शन भारत में ही आयोजित किया जाएगा. पिछले तीन सालों से IPL ऑक्शन में विदेश में आयोजित किए जा रहे थे, लेकिन इस बार यह इवेंट भारत में होगा.

IPL गर्वनिंग काउंसिल की मीटिंग में लिया गया फैसला

क्रिकेबज की रिपोर्ट की मुताबिक, BCCI ने 15 सितंबर को हुई गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में फैसला लिया है कि आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन भारत में ही आयोजित होगा. साल 2023 में कोच्चि में हुए प्लेयर ऑक्शन के बाद पहली बार 2027 आईपीएल सीजन के लिए खिलाड़ियों पर बोली भारत में लगेगी. पिछले तीन सालों से आईपीएल ऑक्शन विदेश में आयोजित किया जा रहा है, जो दुबई, जेद्दा और अबू धाबी में हुए थे. हालांकि, इस बार BCCI और IPL ने ऑक्शन को वापस से भारत में कराने का फैसला किया है, जो एक मिनी-ऑक्शन होगा.

हालांकि, रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि अगले साल होने वाला IPL 2028 का मेगा ऑक्शन फिर से विदेश किया जा सकता है. भारत में IPL 2027 का ऑक्शन कराने का फैसला इसलिए भी लिया गया है कि क्योंकि कुछ फ्रेंचाइजियों ने मिनी ऑक्शन के लिए अपने डेलिगेशन को विदेश ले जाने में आने वाली लॉजिस्टिकल और ऑपरेशनल चुनौतियों पर चिंता जताई थी. अब बीसीसीआई ऑक्शन में भारत में किसी शहर की तलाश कर रहा है. क्रिकबज के मुताबिक, आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन दिसंबर 2026 के मिड में आयोजित किया जा सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में संजू सैमसन ने पढ़े कसीदे, कहा- उसे किसी न किसी तरह टीम में आना ही था

इम्पैक्ट प्लेयर के नियम को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

IPL के आगमी सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर नियम रहेगा या नहीं, इसको लेकर भी गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में फैसला होना था, लेकिन इसपर फैसला अनिश्चित काल के लिए टाल दिया है. अब गवर्निंग काउंसिल की अगली बैठक में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर फैसला लिया जा सकता है. बीसीसीआई ने इस नियम को लेकर सभी फ्रेंचाइजियों से उनकी राय मांगी गई थी. ऐसा माना जा रहा है कि ज्यादातर फ्रेंचाइजी इस नियम के खिलाफ हैं और उनका मानना ​​है कि यह नियम एक साल और या शायद उससे भी ज्यादा समय तक लागू रह सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- WPL 2027 ऑक्शन की तारीख आई सामने, अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में लग सकती है खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola