Vaibhav Sooryavanshi reacts on Sachin Tendulkar Praise: वैभव सूर्यवंशी का नाम इस समय पूरे क्रिकेट जगत में गूंज रहा है. सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव ने IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को अपना दीवाना बना लिया है. राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के निकले, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 334.48 का रहा.
वैभव IPL इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से जरूर चूक गए, लेकिन उनकी इस धमाकेदार पारी ने हर किसी को हैरान कर दिया. कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने उनकी बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की, जिसमें क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी शामिल रहे. सचिन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर वैभव की सहराना की. वहीं, अब सचिन की तारीफ पर वैभव का रिएक्शन सामने आया है.
सचिन तेंदुलकर ने की वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ
वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर में SRH के खिलाफ 97 रनों की धुआंधार पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को क्वालीफायर-2 में पहुंचने में अहम भूमिका निभाई. वैभव की इस पारी को लेकर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उनकी बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए लिखा, “वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का स्विंग बेहतरीन है . इससे भी खास बात यह है कि अपने पैरों पर पड़ती गेंद के लिये जगह बनाते हुए वह फ्रंटफुट का कैसे खूबसूरती से इस्तेमाल करता है . इससे वह मनचाहे शॉट खेल पाता है. उसकी पारी शानदार थी.”
सचिन की तारीफ पर वैभव ने किया रिएक्ट
वहीं, सचिन तेंदुलकर की तारीफ मिलने के बाद वैभव सूर्यवंशी भी काफी भावुक और खुश नजर आए. IPL की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में ध्रुव जुरेल के साथ बातचीत के दौरान जब वैभव से सचिन के ट्वीट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेहद मासूम अंदाज में प्रतिक्रिया दी.
वैभव ने कहा, “मुझे यह सच में बहुत अच्छा लग रहा है. इससे मुझे काफी प्रेरणा मिलती है. आपने अभी मुझे इसके बारे में बताया, मुझे तो पता भी नहीं था. हर कोई जानता है कि सचिन सर क्रिकेट के भगवान हैं. अगर उन्होंने मेरे बारे में ऐसा लिखा है तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. यह मेरे लिए गर्व का पल है.”
ये भी पढ़ें- अगर रद्द हुआ IPL 2026 क्वालीफायर-2 मैच, तो GT या RR में से किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? जानें पूरा समीकरण
IPL प्लेऑफ में POTM अवॉर्ड जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
राजस्थान रॉयल्स को क्वालीफायर-2 में पहुंचाने में वैभव सूर्यवंशी की इस पारी का अहम योगदान रहा. एलिमिनेटर में उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवॉर्ड भी दिया गया. इसके साथ ही वह IPL प्लेऑफ मैच में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड वाशिंगटन सुंदर के नाम था, जिन्होंने 2017 में 17 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की नई सीरीज का हुआ ऐलान, WTC पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर की टीम के साथ खेलेगी 3 टेस्ट
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
35 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
57 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines