Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर रिकॉर्ड बुक में तहलका मचा दिया है. आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों 36 रनों तूफानी पारी खेली और इतिहास रच दिया. इस पारी के दौरान वैभव ने टी20 क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. उन्होंने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है, जिसे अब तक कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका था.
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया सबसे तेज 100 टी20 छक्कों का रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस के खिलाफ ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 36 रनों तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के जड़े. वैभव ने मैच में जैसे ही पहला छक्का जड़ा उसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए. इसी के साथ वैभव ने टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 514 गेंदों में हासिल की. इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी कायरन पोलार्ड का महारिकॉर्ड धवस्त कर दिया, जिन्होंने 843 गेंदों में यह कारनामा किया था.
ये भी पढें- IPL 2026: पावर प्ले में 30 छक्के जड़कर वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया नया इतिहास, टूट गया बड़ा रिकॉर्ड
20 साल से कम उम्र में 100 टी20 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी
इसके साथ ही, वैभव सूर्यवंशी 20 साल से कम उम्र में 100 टी20 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा उन्होंने एक आईपीएल सीजन के पहले 6 ओवरों में 30 या उससे अधिक छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड बनाया है. वैभव के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 29 मैचों की 29 पारियों में 40.75 की औसत से 1141 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 102 छक्के और 91 चौके निकले हैं, जो साबित करता है कि वह कितनी आक्रमाक बल्लेबाजी करते हैं.
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन
IPL 2026 में वैभव अब तक 11 मैचों की 11 पारियों में 440 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और 2 अर्धशतकीय पारी भी शामिल हैं. इस दौरान उनका औसत 40 का रहा, जबकि स्ट्राइक रेट 236.56 का रहा है. इस सीजन वह अब तक 38 चौके और 40 छक्के जड़ चुके हैं.
ये भी पढ़ें- अब फॉर्म नहीं, फॉलोअर्स से तय होगी खिलाड़ियों की कीमत! इस T20 लीग में आए अजीबोगरीब नियम पर मचा बवाल
संबंधित खबरें
शून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
5 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
10 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
56 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines