IPL 2026: पावर प्ले में 30 छक्के जड़कर वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया नया इतिहास, टूट गया बड़ा रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने शानदार पारी खेली. अब उन्होंने आईपीएल में बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. उन्होंने आईपीएल के एक सीजन में पावर प्ले के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाकर अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है.

आईपीएल 2026 में 9 मई को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने फिर महफिल लूटी. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दौरान हैट्रिक चौके भी मारे. वैभव ने जीटी के खिलाफ भले ही छोटी पारी खेली हो. लेकिन उन्होंने जीटी के गेंदबाजों को कुछ समय के लिए परेशान कर दिया. वैभव ने एक सीजन में पावर प्ले के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बना दिया है.
गुजरात ने बनाए 229 रन
2 / 6गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए हैं. गुजरात की ओर से शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारी खेली थी.
वैभव की तूफानी पारी
3 / 6लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी उतरे. वैभव ने इस मैच में 16 गेंदें ही खेली और इतने में ही उन्होंने कमाल कर दिया. उन्होंने 16 गेंदों में 36 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 3 छक्के और 3 चौके लगाए. दूसरे ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर वैभव ने कगिसो रबाडा की गेंद पर 2 छक्के जड़े.
30 छक्कों के साथ किया कमाल
4 / 6वैभव ने इस मैच में कुल 3 छक्के जड़े और इसी के आईपीएल के इतिहास के पावर प्ले में उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वैभव के अब एक सीजन में पावर प्ले में 30 छक्के हो गए हैं.
अभिषेक शर्मा का टूट गया रिकॉर्ड
5 / 6इससे पहले ये कारनामा अभिषेक शर्मा के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2024 में पावर प्ले में कुल 29 छक्के जड़े थे. तीसरे नंबर पर भी अभिषेक शर्मा 27 छक्कों के साथ हैं. वह इस सीजन अब तक 27 छक्के जड़ चुके हैं.
इन बल्लेबाजों का भी नाम शामिल
6 / 6वहीं, सनथ जयसूर्या 22, ट्रेविस हेड 22 और यशस्वी जायसवाल भी 22 छक्के के साथ क्रमश चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर हैं. लेकिन वैभव अब सभी को पछाड़कर आगे निकल गए हैं.