IPL में ग्रीन जर्सी हर साल पहनकर क्यों उतरती है RCB? वजह है बेहद खास
आईपीएल 2026 में आरसीबी 17 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हरी रंग की जर्सी पहनकर उतरने वाली है. हर साल आरसीबी ये पहल करती है, जिसकी वजह बेहद ही खास है. पिछले 16 साल से आरसीबी ये पहल करती हुई आ रही है.

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का दमदार प्रदर्शन जारी है. साल 2008 से आईपीएल में हिस्सा ले रही आरसीबी को अपना पहला खिताब जीतने के लिए 17 साल का इंतजार करना पड़ा. आईपीएल 2025 में टीम ने पहली बार ट्रॉफी उठाई. आईपीएल में हर साल आरसीबी एक मैच ग्रीन जर्सी पहनकर उतरती है. इसकी वजह बेहद खास है. आइए जानते हैं.
दिल्ली के खिलाफ मुकाबला
2 / 618 अप्रैल को आईपीएल 2026 में आरसीबी सीजन का अपना छठा मुकाबला खेलने के लिए दिल्ली कैपटिल्स के खिलाफ उतरेगी. इस मैच में आरसीबी ग्रीन जर्सी पहनकर उतरेगी. हर साल आईपीएल में आरसीबी ग्रीन जर्सी पहनकर एक मैच खेलती है.
आरसीबी क्यों ग्रीन जर्सी पहनकर उतरती है?
3 / 6दरअसला, पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए आरसीबी ग्रीन जर्सी पहनकर उतरती है. बेंगलुरु की यह हरी जर्सी पूरी तरह से रीसायकल की गई चीजों से बनी है. साल 2011 में इस पहल को शुरू किया गया था और ये अब तक कायम है.
वजह है बेहद खास
4 / 6आरसीबी के एक आधिकारिक बयान के अनुसार हरी जर्सी इसी प्रतिबद्धता को दिखाती हैं. यह पहल उनके फैंस और स्टेकहोल्डर्स को ज्यादा जिम्मेदार और टिकाऊ तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करती है.
टीम का शानदार प्रदर्शन
5 / 6आरसीबी ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है. टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं और 4 जीत हासिल की है. हालांकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था. टीम आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस टीम की अगुवाई रजत पाटीदार कर रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल 2025 फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर आरसीबी को खिताब जिताने में अहम रोल प्ले किया था.
अंक तालिका में दूसरे नंबर पर
6 / 6आईपीएल 2026 में आरसीबी फिलहाल 8 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है. टीम अपना खिताब बचाने के लिए शानदार प्रदर्शन भी कर रही है.



















