IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ अंक तालिका में आरसीबी ने अपना झंडा गाड़ दिया. आरसीबी ने राजस्थान को पछाड़कर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया. हार के बाद एलएसजी को करारा झटका लगा. फिलहाल 3 टीमों के बीच आईपीएल में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.

आरसीबी ने हासिल किया पहला स्थान

आरसीबी ने खेले गए 5 मैच में 4 जीत हासिल की है, जबकि उसे अब तक एक हार का सामना करना पड़ा. आरसीबी अब 8 अंकों के साथ पहले नंबर पर अपनी जगह बना चुकी है, जबकि राजस्थान 8 अंक के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई है. इसके अलावा तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स 7 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है. वहीं हैदराबाद 4 अंक के साथ चौथे नंबर पर है. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स 4 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है.

---विज्ञापन---

छठे स्थान पर गुजरात 4 अंक के साथ बनी हुई है. इसके अलावा सातवें स्थान पर एलएसजी 4 अंक के साथ है. वहीं, सीएसके 4 अंक के साथ आठवें नंबर पर है. इसके अलावा मुंबई इंडियंस 2 अंक के साथ नौवे नंबर पर है. वहीं, केकेआर 1 अंक के साथ दसवें नंबर पर है.

---विज्ञापन---

आईपीएल 2026 की अंक तालिका

---विज्ञापन---

स्थानटीम (Team)मैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)N/Rअंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1Royal Challengers Bengaluru5410081.503
2Rajasthan Royals5410080.889
3Punjab Kings4300170.720
4Sunrisers Hyderabad5230040.576
5Delhi Capitals4220040.322
6Gujarat Titans422004-0.029
7Lucknow Super Giants523004-0.804
8Chennai Super Kings523004-0.846
9Mumbai Indians413002-0.772
10Kolkata Knight Riders504011-1.383

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---