IPL 2026: RCB की धमाकेदार जीत से बदल गया पॉइंट्स टेबल, डिफेंडिंग चैंपियन को तगड़ा फायदा

IPL 2026 Updated Points Table 2026: आईपीएल 2026 में आरसीबी ने दिल्ली को बुरी तरीके से हराया और 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की. इस मैच के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ. आरसीबी को रन रेट में काफी इजाफा हुआ.

DC vs RCB IPL 2026

DC vs RCB IPL 2026

विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया था. आरसीबी ने पहले गेंदबाजी में अपना दमखम दिखाया और दिल्ली को 75 रनों पर समेट दिया. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 6.3 ओवर में ही 9 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इस जीत के साथ आरसीबी के रन रेट और अंक में इजाफा हुआ है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को नुकसान हुआ.

आरसीबी को हुआ फायदा

फिलहाल अंक तालिका में पंजाब किंग्स 11 अंकों के साथ पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर आरसीबी 12 अंक के साथ बनी हुई है. वहीं, तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद 10 अंक लेकर बनी हुई है. चौथे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के पास भी 10 अंक हैं. जीटी 8 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है, जबकि छठे स्थान पर सीएसके 6 अंक लेकर बनी हुई है.

विज्ञापन

वहीं, आरसीबी से हारने के बाद दिल्ली 6 अंक लेकर सातवें स्थान पर है. इसके अलावा आठवें स्थान पर केकेआर 5 अंक लेकर बनी हुई है. मुंबई और एलएसजी के पास भी 4-4 अंक हैं. दोनों क्रमश 9 और 10 नंबर पर हैं.

आईपीएल 2026 की ताजा अंक तालिका

विज्ञापन
क्रमTeam (English)टीम (हिंदी)मैचजीतहारN/RअंकNRR
1Punjab Kingsपंजाब किंग्स7601131.333
2Royal Challengers Bengaluruरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु8620121.919
3Sunrisers Hyderabadसनराइजर्स हैदराबाद8530100.815
4Rajasthan Royalsराजस्थान रॉयल्स8530100.602
5Gujarat Titansगुजरात टाइटंस84408-0.475
6Chennai Super Kingsचेन्नई सुपर किंग्स83506-0.121
7Delhi Capitalsदिल्ली कैपिटल्स83506-1.060
8Kolkata Knight Ridersकोलकाता नाइट राइडर्स82515-0.751
9Mumbai Indiansमुंबई इंडियंस72504-0.736
10Lucknow Super Giantsलखनऊ सुपर जायंट्स82604-1.106

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ