---विज्ञापन---

खेल

IPL 2026: पूरे सीजन बेंच पर ही बैठे रह जाएंगे अर्जुन तेंदुलकर समेत ये 5 खिलाड़ी? अब मौका मिलना भी मुश्किल

IPL 2026 में जहां कई युवा खिलाड़ियों ने अपनी चमक बिखेरी है तो वहीं कुछ बड़े नाम अब तक गुमनाम रहे हैं. अर्जुन तेंदुलकर समेत 5 ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस पूरे सीजन बेंच पर ही बैठे नजर आए हैं और अब उन्हें मौका मिलना भी मुश्किल है.

IPL 2026: आईपीएल 2026 में जहां वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, प्रिंस यादव, अश्विनी कुमार, प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरीं, तो वहीं कुछ बड़े नाम पूरे सीजन बेंच पर ही बैठ रह गए. कुछ खिलाड़ियों को इस सीजन अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.

IPL 2026 में अब सिर्फ 13 लीग मैच बाकी हैं और ज्यादार टीमों के पास दो या तीन मैच ही बाकी हैं. ऐसे में कई स्टार खिलाड़ी पूरे सीजन बेंच पर बैठे रह जाएंगे, क्योंकि उन्हें मौक मिलना भी मुश्किल है. आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो इस पूरे सीजन बेंच पर ही बैठे रह जाएंगे.

---विज्ञापन---

1. अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar)

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए थे. LSG ने अर्जुन को 30 लाख रुपये में शार्दुल ठाकुर के बदले में ट्रेड किया था. MI के लिए 2 सीजन में 5 मैच खेलने वाले अर्जुन को उम्मीद थी कि लखनऊ की टीम में उन्हें ज्यादा मौके मिलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

लखनऊ के तेज गेंदबाजी आक्रमण में मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव जैसे गेंदबाजों की मौजूदगी के कारण अर्जुन तेंदुलकर को अब तक प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकी. मौजूदा टीम संयोजन को देखते हुए आगे भी उनके खेलने की संभावना कम नजर आती है.

---विज्ञापन---

2. पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)

आईपीएल 2026 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था, लेकिन पूरे सीजन वह बेंच पर ही बैठे रहे. टीम ने ओपनिंग में पथुम निसांका, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल और साहिल परख जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया, लेकिन पृथ्वी को अब तक एक मैच में भी खेलने का मौका नहीं मिला. दिल्ली की टीम अभी पूरी तरह से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है, इसलिए अंतिम मैचों में भी उनके खेलने की उम्मीद कम है.

3. मुशीर खान (Musheer Khan)

सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान को आईपीएल 2026 सीजन के लिए पंजाब किंग्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा था. मुशीर एक बेहतरीन बल्लेबाज और लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर हैं, लेकिन उन्हें अब तक डेब्यू का मौका नहीं मिला. पंजाब की टीम अभी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और ऐसे में टीम अपने मौजूदा संयोजन में बदलाव करने से बच सकती है. ऐसे में मुशीर को इस सीजन डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IPL 2026: प्लेऑफ से बस एक कदम दूर RCB और GT, बाकी दो स्थानों के लिए इन 4 टीमों के बीच लड़ाई, जानें पूरा समीकरण

4. राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi)

35 साल के राहुल त्रिपाठी आईपीएल के अनुभवी बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और 100 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 75 लाख रुपये में दोबारा अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन इस बार वह पूरे सीजन बेंच पर ही बैठे रहे. टीम के मौजूदा बैलेंस को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि अंतिम मैचों में भी उन्हें मौका मिलना मुश्किल लग रहा है. बता दें कि, त्रिपाठी पिछले सीजन CSK का हिस्सा थे और उनके नाम IPL में 2291 रन दर्ज हैं.

5. इशांत शर्मा (Ishant Sharma)

भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा अपने करियर के अंतिन दौर में हैं. 37 साल के इशांत को इस सीजन के लिए गुजरात टाइटंस ने 75 लाख रुपये में रिटेन किया था, लेकिन वह अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. गुजरात की टीम प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच चुकी है, इसलिए टीम अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव करने के मूड में नहीं दिख रही. ऐसे में इशांत के लिए पूरे सीजन बाहर बैठना लगभग तय माना जा रहा है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IPL 2026: PBKS के खिलाफ मैच से पहले बड़े संकट में मुंबई इंडियंस, ये 2 स्टार खिलाड़ी मैच से हुए बाहर!

    First published on: May 14, 2026 04:56 PM

    End of Article

    About the Author

    Sanjeet

    संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

    Read More
    संबंधित खबरें

    Leave a Reply

    You must be logged in to post a comment.
    Sponsored Links by Taboola