IPL 2026: PBKS के खिलाफ मैच से पहले बड़े संकट में मुंबई इंडियंस, ये 2 स्टार खिलाड़ी मैच से हुए बाहर!

IPL 2026: पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस की टीम को 2 बड़े झटके लगे हैं. टीम के लिए धर्मशाला में होने वाले इस मैच से 2 खिलाड़ियों के बाहर होने की खबर सामने आ रही है. ऐसे में टीम का कप्तान कौन होगा ये सबसे बड़ा सवाल होगा.

jacket - 2026-05-14T163944.554

IPL 2026: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है. प्लेऑफ के लिए सभी टीमों के बीच जंग रोमांचक होती दिख रही है. धर्मशाला के मैदान पर पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच होने वाला है. इस मैच की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस की टीम को 2 बड़े झटके लगे हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार 2 खिलाड़ी इस मैच से बाहर हो चुके हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी टीम के साथ धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं. कौन है ये दोनों खिलाड़ी आइए आपको भी बताते हैं. 

विज्ञापन

PBKS के खिलाफ नहीं खेलेंगे हार्दिक और सूर्या

क्रिकबज के हवाले से सामने आई रिपोर्ट के अनुसार पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के 2 स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव नहीं खेलेंगे. हार्दिक पांड्या चोट से जूझ रहे हैं जिसके चलते वो पिछले मैच में भी नहीं खेल पाए थे. तो वहीं सूर्या हाल ही में पिता बने हैं. ऐसे में टीम के लिए सबसे बड़ा सवाल ये होगा कि इस मैच में टीम की कप्तानी कौन करेगा. रोहित शर्मा लिस्ट में दावेदार हैं लेकिन अभी तक इसके लिए आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

विज्ञापन

कौन करेगा टीम की कप्तानी?

इन दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने से मुंबई इंडियंस की टीम में एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है. टीम की कप्तानी कौन करेगा. इसके लिए रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा का नाम सबसे ऊपर नजर आ रहा है. इस मैच में किस खिलाड़ी को कप्तानी सौंपी जानी है ये फैसले मैनेजमेंट के ऊपर रहेगा. 

IPL 2026 में मुंबई का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. टीम इस सीजन अभी तक हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेली है. टीम ने अब तक खेले 11 मैचों में से 3 में ही जीत हासिल की है तो वहीं 8 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. इस सीजन टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ