Ayush Mhatre Batting Slot in CSK: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर ने कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में आयुष म्हात्रे को रेगुलर स्टार्टर के तौर पर इस्तेमाल करेगी. म्हात्रे उन 15 खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें अगले इंडियन प्रीमियर लीग के ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है. बांगर ने कहा कि सीएसके ने 2025 में म्हात्रे को खिलाना शुरू किया था, तब ये कंफर्म हो गया कि पांच बार की चैंपियन टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी. ऐसे में मैनेजमेंट ने सोचा कि एक बड़े रीबिल्ड की तैयारी की जाए. म्हात्रे इस वक्त अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया के कप्तान हैं.
‘इस नंबर पर म्हात्रे को मिले बैटिंग’
स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान बांगर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्होंने यह रीबिल्डिंग फेज पिछले सीजन में ही शुरू कर दिया था, जब उन्हें लगा कि उनके पास प्लेऑफ में पहुंचने का कोई मौका नहीं है. इसलिए उन्होंने मौके देना शुरू किया. उन्होंने आयुष म्हात्रे को चुना, जो मुझे लगता है कि प्लेइंग XI में स्टार्टर होंगे और नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे.’
यह भी पढ़ें- न हैंडशेक किया, न नजरें मिलाईं, U19 Asia Cup में भारत-पाक क्रिकेटर्स के बीच फिर दिखी टेंशन
बाकी स्लॉट पर किसे मिले मौका?
बांगर ने नंबर 4 स्पॉट पर एक अनुभवी विदेशी बल्लेबाज के होने की बात भी कही. उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे को क्रमशः नंबर 5 और नंबर 6 पर खेलने के लिए सही माना. उन्होंने आगे कहा, ‘नंबर 4 का स्लॉट अभी भी खुला है. वो नंबर 4 पर किसी को रखना चाहेंगे क्योंकि ब्रेविस और दुबे नंबर 5 और नंबर 6 पर बहुत अच्छा काम कर सकते हैं. मैं कहूंगा कि ब्रेविस नंबर 6 पर. वो नंबर 4 का स्पॉट किसी एक्सपीरिएंस्ड ओवरसीज बैटर को मिल सकता है.’
यह भी पढ़ें- 25 गेंद में 64 रन ठोके, सरफराज खान को अब IPL Mini Auction में मिलेगा ‘धोखा’ या ‘मौका’?
आईपीएल में दिखाया था जलवा
आयुष म्हात्रे पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम में फुल-टाइम कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने पर रिप्लेसमेंट के तौर पर आए थे. म्हात्रे ने 7 मैचों में 188.97 के शानदार स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाए. आरसीबी के खिलाफ 48 गेंदों में 94 रन का उनका हाईएस्ट स्कोर हारने वाली टीम की तरफ से आया था.
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
6 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
6 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
6 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
7 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
7 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
7 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
8 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines