IPL 2026, RCB vs KKR Live Streaming: आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार है. यह मैच बुधवार, 13 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें अपना-अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है. आरसीबी की टीम 11 में 7 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है और टीम इस मैच को जीतकर टॉप पर पहुंचाना चाहेगी.
वहीं, लगातार 4 मैच जीतकर शानदार वापसी करने वाली कोलकाता की टीम की अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों जिंदा रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में यह मैच बेहद रोमांचक और दिलचस्प होने की उम्मीद है. तो आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं.
RCB vs KKR में किसका पलड़ा भारी?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो KKR का पलड़ा भारी रहा है. आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 मैच खेले गए हैं, जिसमें बेंगलुरु ने 15 में जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता ने 20 मैच अपने नाम किए हैं. 2023 से केकेआर ने आरसीबी को 4 बार हराया है और सिर्फ एक बार हारी है.
कब और कहां देखें लाइव?
RCB और KKR के बीच आईपीएल 2026 का 57वां मैच रायपुर में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होग. इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. क्रिकेट फैंस इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 में 7 कप्तानों के खिलाफ BCCI का एक्शन, अब तक लग चुका है 1.08 करोड़ का जुर्माना, जानें क्यों मिली सजा
RCB vs KKR: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर/रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा.
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा.
ये भी पढ़ें- 3.2 ओवर में ठोका शतक… 510 के स्ट्राइक रेट से इस बल्लेबाज ने बनाया ‘असंभव’ रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
4 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
56 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines