IPL 2026, CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने शुक्रवार (3 अप्रैल) को आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर इतिहास रच दिया. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK की टीम ने 20 ओवर में 209 का मजबूत स्कोर खड़ा किया था, लेकिन पंजाब किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.4 ओवर में ही 210 बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया. इसी के साथ ही पंजाब की टीम ने चेपॉक के मैदान वो कारनामा कर दिखाया, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था.
CSK को हराकर पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 210 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की ओर से प्रियांश आर्य ने पावरप्ले में ही 12 गेंदों पर 39 रन बनाकर सीएसके को मैच से बाहर कर दिया. वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंदों पर 43 रन और कप्तान श्रेयस 29 गेंदों पर 50 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को लगातार दूसरी जीत दिला दी. इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल इतिहास में नौवीं बार 200 से अधिक रनों के लक्ष्य को चेज करने में सफल रही. वहीं, पंजाब की टीम ने सीएसके के खिलाफ तीसरी बार 200 से ज्यादा रनों का टारगेट चेज किया, जो किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक है. वहीं, पंजाब की टीम चेपॉक में CSK के खिलाफ दूसरी बार 200 रनों का लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रही. इससे पहले कोई भी टीम चेन्नई के खिलाफ उसके घर में दो बार 200 रन चेज नहीं कर सकी थी.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: CSK को हराकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची पंजाब किंग्स, यहां देखें ताजा अपडेट
पंजाब किंग्स ने फिर किया CSK का ‘किला’ फतह
इसके अलावा, पंजाब किंग्स चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम भी बन गई है. पंजाब की टीम ने CSK को उसके घर में कुल 6 बार मात दी है. इतना ही नहीं, पंजाब ने लगातार चौथी बार चेन्नई को उसके होम ग्राउंड चेपॉक में हाराया है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है. पंजाब की टीम आईपीएल 2023 से चेपॉक में सीएसके के खिलाफ जीतती आ रही है. बता दें कि, आईपीएल में अब तक पंजाब और चेन्नई के बीच कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें PBKS ने 17 बार बाजी मारी है, जबकि CSK ने 16 मैच जीते हैं.
ये भी पढ़ें- PBKS के खिलाफ हार कर भी CSK ने रच डाला इतिहास, इस मामले में RCB को पीछे छोड़ बन गई नंबर-1 टीम
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines