IPL में फेंकी 3495 गेंद, 137 विकेट, लेकिन कभी नहीं डाली नो-बॉल, इस भारतीय गेंदबाज के नाम है अनोखा रिकॉर्ड

Never Bowled A No-Ball in IPL History: आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में दवाब की स्थिति में अपनी लाइन लेंथ से न भटकना एक बेहतरीन गेंदबाज की पहचान होती है. अपनी अनुशासित गेंदबाजी से ही एक भारतीय गेंदबाज ने आईपीएल में अनोखा रिकॉर्ड बनाया है और अब तक अपने करियर में एक भी नो-बॉल नहीं डाली है.

Never Bowled A No-Ball in IPL History

Never Bowled A No-Ball in IPL History

Never Bowled A No-Ball in IPL History: आईपीएल के इतिहास में एक से बढ़कर एक दिग्गज गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से कई विकेट चटकाए हैं और बल्लेबाजों के मन में खौफ पैदा किया है. लेकिन IPL जैसे हाई-प्रेशर टूर्नामेंट में इन खतरनाक गेंदबाजों ने भी कभी न कभी नो बॉल जरूर फेंकी हैं. हालांकि, एक भारतीय गेंदबाज ऐसा भी रहा है, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में अब तक एक भी गेंद नहीं फेंकी, जबकि वह 3000 से ज्यादा गेंदें फेंकी हैं और 100 से ज्यादा विकेट भी ले चुका है. तो आइए जानते हैं कौन हैं ये धाकड़ गेंदबाज?

विज्ञापन

इस भारतीय गेंदबाज ने अब तक नहीं डाली है एक भी नो-बॉल

यह कारनामा किसी और ने नहीं, बल्कि अपनी जादुई फिरकी से दुनिया भर के बल्लेबाजों को नचाने वाले भारतीय स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने कर दिखाया है. अक्षर एक बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं और आईपीएल 2026 में अपना 13वां सीजन खेल रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने आईपीएल करियर में अब तक एक भी नो-बॉल नहीं डाली है.

विज्ञापन

2014 में IPL डेब्यू करने वाले अक्षर अब तक 3495 गेंदें फेंक चुके हैं और अपनी फिरकी से 137 विकेट भी हासिल किए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक एक भी नो-बॉल नहीं डाली है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है. उनके अलावा, कोई भी गेंदबाज IPL में ये कमाल नहीं कर पाया है. फिलहाल अक्षर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाल रहे हैं. उनकी कप्तानी में दिल्ली की टीम इस सीजन अब तक खेले 10 में से 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर मौजूद है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- सोच से कहीं ज्यादा खतरनाक थी लुंगी एनगिडी की चोट, DC कोच ने बताई दर्दनाक लम्हे की कहानी

बुमराह के नाम है सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड

आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज है. बुमराह अब तक के अपने आईपीएल करियर में कुल 39 नो-बॉल डाली हैं, जो किसी भी गेंदबाज द्वारा फेंकी गई सबसे अधिक हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद उमेश यादव, बुमराह से काफी दूर हैं.

विज्ञापन

उमेश ने अपने आईपीएल करियर में कुल 24 नो-बॉल फेंकी हैं. इसके बाद लिस्ट में तीसरे स्थान पर एस श्रीसंत और ईशांत शर्मा का नाम संयुक्त रूप से है. इन दोनों गेंदबाजों ने आईपीएल में कुल 23-23 नो-बॉल फेंकी हैं.

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने वाले टॉप-5 गेंदबाज

  • जसप्रीत बुमराह – 39
  • उमेश यादव – 24
  • एस श्रीसंत – 23
  • ईशांत शर्मा – 23
  • अमित मिश्रा – 21
  • हर्षल पटेल – 21
  • लसिथ मलिंगा – 18

ये भी पढ़ें- IPL 2026: PBKS के खिलाफ SRH की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव! हार के बाद कप्तान पैट कमिंस उठाएंगे बड़ा कदम?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ