PBKS vs DC Live Streaming: फ्री में कब और कहां देखें लाइव मैच? यहां जानिए TV से लेकर मोबाइल तक की पूरी जानकारी

PBKS vs DC Live Streaming: आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज (11 मई) धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं.

IPL 2026, PBKS vs DC Live Streaming

IPL 2026, PBKS vs DC Live Streaming

IPL 2026, PBKS vs DC Live Streaming: आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी, इससे पहले हुई भिड़ंत में पंजाब की टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी. प्लेऑफ के लिहाज से यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है और दोनों टीमें जीत दर्ज पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल में पंजाब और दिल्ली का हाल

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स फिलहाल चौथे नंबर पर काबिज है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम ने अब तक खेले 10 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है, जबकि 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है. पंजाब के खाते में 13 अंक हैं और नेट रनरेट +0.571 है.

विज्ञापन

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स इस समय 8वें नंबर पर है. अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली की टीम अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सिर्फ 4 में टीम ने जीत हासिल की है, जबकि 7 मैच गंवाए हैं. दिल्ली के पास 8 अंक हैं और नेट रनरेट -1.154 है. ऐसे में प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली की टीम हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी.

PBKS vs DC: कब और कहां देखें लाइव?

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 55वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. क्रिकेट फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग टीवी और मोबाइल दोनों पर देख सकते हैं. मोबाइल पर आप जियोहॉटस्टार ऐप पर मुफ्त में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. वहीं टीवी पर PBKS vs DC मैच स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स पर देखा जा सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- PBKS vs DC Weather Report: मैच पर मंडराया बारिश का खतरा! अगर रद्द हुआ मुकाबला तो किसे होगा फायदा?

PBKS vs DC: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जानसन, विजयकुमार विशक, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह.

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ