IPL 2026, Mumbai Indians: 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में गुरुवार (14 मई) को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 200 रन बनाए थे. जवाब में मुंबई की टीम ने 19.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की. मुंबई की इस जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 33 गेंदों पर 75 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस जीत के साथ ही मुंबई ने वो कारनाम कर दिखाया, जो पिछले 19 सालों के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था.
मुंबई इंडियंस ने रच दिया इतिहास
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने मैच के आखिरी तीन ओवरों में ऐसा कमाल किया, जो आईपीएल इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था. दरअसल, 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को जीत के लिए आखिरी 3 ओवर्स यानी 18 गेंदों में 50 रनों की दरकार थी और मैच पूरी तरह से पंजाब हाथों में लग रहा था. लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मैच का पासा पलट दिया और 3 ओवर में 54 रन बनाकर मुंबई को धमाकेदार जीत दिलाई.
इसी के साथ मुंबई इंडियंस आखिरी तीन ओवरों में सबसे बड़ा टारगेट सफलतापूर्वक चेज करने वाली टीम बन गई है. IPL इतिहास में यह MI द्वारा आखिरी तीन ओवरों में सफलतापूर्वक चेज किया गया अब तक सबसे बड़ा लक्ष्य बन गया है. इससे पहले मुंबई ने 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 49 रन और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 48 रन आखिरी 18 गेंदों में चेज किए थे.
MI द्वारा आखिरी 3 ओवरों में सफलतापूर्वक चेज किया गया सर्वोच्च लक्ष्य
- 50 बनाम PBKS धर्मशाला 2026
- 49 बनाम KKR वानखेड़े 2017
- 48 बनाम CSK दिल्ली 2021
ये भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को लगा बड़ा झटका, दिग्गज ने 16 साल बाद छोड़ा टीम का साथ
सबसे ज्यादा 200+ रन चेज करने में RCB को पछाड़ा
इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने टी20 क्रिकेट में 200 या उससे ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करने के मामले में भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक रन चेज करने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है, जिसने 11 बार यह कारनामा किया है. वहीं मुंबई इंडियंस अब 8 सफल चेज के साथ दुनिया की दूसरी टीम बन गई है. इस मामले में मुंबई ने ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 7-7 सफल 200+ रन चेज दर्ज हैं.
T20 में सबसे ज्यादा 200+ का लक्ष्य चेज करते हुए सबसे अधिक जीत
- 11- पंजाब किंग्स
- 8 – मुंबई इंडियंस
- 7 – ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
पंजाब किंग्स के लिए करो या मरो वाली स्थिति
प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस की यह इस सीजन में 12 मैचों में चौथी जीत रही. भले ही MI टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, लेकिन उसने इस जीत के साथ पंजाब किंग्स का खेल बिगाड़ दिया है. शुरुआती 7 मैचों में से 6 में जीत हासिल करने वाली पंजाब को लगातार 5वीं शिकस्त झेलनी पड़ी. हालांकि, टीम 13 अंकों के साथ अभी भी पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है. लेकिन, अब यहां से पंजाब की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं और उसके लिए हर एक मुकाबला करो या मरो वाला हो गया है.
ये भी पढ़ें- ‘मेरे बारे में बकवास मत लिखो…’ IPL 2026 के बीच मीडिया पर क्यों भड़के SRH कप्तान? जानें पूरा मामला
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
1 hr agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
9 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
10 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
10 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
11 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines