IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को लगा बड़ा झटका, दिग्गज ने 16 साल बाद छोड़ा टीम का साथ

Robin Singh Departs from MI Franchise: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह ने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए फैंस को जानकारी दी.

MI Team 223
1 / 6

Robin Singh Departs from MI Franchise: IPL 2026 मुंबई इंडियंस के लिए निराशाजनक साबित हुआ है और वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुके हैं. इस टीम को सफल बनाने के पीछे कई सारे दिग्गजों का हाथ था और अब उनमें से एक ने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया है. यह कोई और नहीं, बल्कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस की ILT20 लीग टीम MI एमिरेट्स का साथ छोड़ दिया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उन्होंने जानकारी दी.

विज्ञापन

रॉबिन सिंह MI फ्रेंचाइजी से हुए दूर

रॉबिन सिंह MI फ्रेंचाइजी से हुए दूर2 / 6

रॉबिन सिंह 2010 में मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े थे और 2022 में उन्होंने MI की मुख्य फ्रेंचाइजी को अलविदा कह दिया था. इसके बावजूद वो MI एमिरेट्स से जुड़े रहे और हेड कोच के रूप में काम कर रहे थे. वह पिछले 16 साल से किसी न किसी तरह MI से जुड़े थे लेकिन अब उनका यह सफर खत्म हो गया है.

विज्ञापन

रॉबिन सिंह ने क्या कहा?

रॉबिन सिंह ने क्या कहा?3 / 6

X पर रॉबिन सिंह ने पोस्ट डालते हुए लिखा, 'मैं यह बताना चाहता हूं कि मैंने आधिकारिक रूप से मुंबई इंडियंस टीम का साथ छोड़ दिया है. मैं IPL स्टाफ में 2022 से नहीं था लेकिन एमिरेट्स लीग में उनके साथ काम कर रहा था. MI परिवार और फैंस को 2010 से अब तक मिले इतने समर्थन के लिए धन्यवाद. इस टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं.'

मुंबई इंडियंस के लिए निभाया अहम किरदार

मुंबई इंडियंस के लिए निभाया अहम किरदार4 / 6

MI की सफलता में रॉबिन सिंह का काफी बड़ा किरदार रहा. वो 2010 से लेकर 2012 तक फ्रेंचाइजी के हेड कोच रहे थे. इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी कोच, मेंटर और स्ट्रेटजिस्ट के रूप में काम करके MI की 5 IPL ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

रॉबिन ने MI एमिरेट्स को भी बनाया चैंपियन

रॉबिन ने MI एमिरेट्स को भी बनाया चैंपियन5 / 6

मुंबई इंडियंस की IPL टीम ही नहीं, बल्कि एमिरेट्स टीम को भी रॉबिन सिंह ने चैंपियन बनाया है. 2024 में रॉबिन को हेड कोच बनाया था और हेड कोच बनते ही उन्होंने MI एमिरेट्स को ILT20 का चैंपियन बना दिया था.

रॉबिन सिंह का अंतर्राष्ट्रीय करियर

रॉबिन सिंह का अंतर्राष्ट्रीय करियर6 / 6

रॉबिन सिंह ने भारत के लिए 136 वनडे मैच खेले और कुल 2336 रन बनाए. रॉबिन अपने वनडे करियर में कुल 1 शतक और 9 अर्धशतक जड़ चुके हैं. उन्होंने गेंदबाजी से भी कमाल किया और कुल 69 विकेट झटके. 1989 में डेब्यू करने वाले रॉबिन ने 2001 में संन्यास ले लिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन