---विज्ञापन---

खेल angle-right

51 चौके, 36 छक्के और 563 रन… मिचेल मार्श ने रचा इतिहास, LSG के लिए ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 96 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इसी पार के दौरान मार्श ने आईपीएल 2026 में 500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. इसी के साथ वह लगातार दो सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले LSG के पहले बल्लेबाज बन गए.

---विज्ञापन---

RR vs LSG, Mitchell Marsh Record: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार ओपनर मिचेल मार्श ने बल्ले से लगातार धमाल मचा रहे हैं. भले ही लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हो, लेकिन मार्श का जबरदस्त अब भी फॉर्म जारी है. मंगलवार (19 मई) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अहम मुकाबले में मार्श ने एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 96 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

इस पारी के दम पर उन्होंने इस सीजन 500 रन का आंकड़ा पार कर लिया. इसी के साथ मार्श ने आईपीएल में LSG के लिए इतिहास रच दिया और वो कारनामा कर दिखाया, जो आज तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था.

---विज्ञापन---

मिचेल मार्श ने LSG के लिए रचा इतिहास

दरअसल, मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए लगातार दो आईपीएल सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले टीम का कोई भी खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सका था. वह LSG के लिए लगातार दूसरे आईपीएल सीजन में 500+ बनाने में सफल रहे. इससे पहले आईपीएल 2025 के सीजन में उन्होंने 627 रन बनाए थे.

मार्श इस सीजन अब तक खेले 13 मैचों में 43.31 की औसत और 163.19 से 563 रन ठोक चुके हैं, जिसमें एक शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 51 चौके और 36 छक्के निकले. इसी के साथ मार्श ने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा लिया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- VIDEO: ‘ओवरएक्टिंग के 50 पैसे काटेंगे…’ मैदान पर लिटन दास से भिड़े रिजवान, बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने उड़ाया जमकर मजाक

शतक से चूके मिचेल मार्श

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ओपनिंग करने उतरे मिचेल मार्श ने जॉश इंग्लिस के साथ पारी की शुरुआत की और दोनों ने पहले विकेट के लिए शानदार 100 रन जोड़े. इंग्लिस ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 60 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे, जबकि स्ट्राइक रेट 206.90 का रहा.

वहीं, मार्श ने 57 गेंदों में 96 रन की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने अपनी इनिंग में 11 चौके और 5 छक्के लगाए, लेकिन दुर्भाग्य से वह शतक पूरा करने से सिर्फ 4 रन चूक गए और यशस्वी जायसवाल ने उन्हें रन आउट कर दिया. मार्श इस सीजन दूसरी बार 90 के स्कोर पर रन आउट का शिकार बने हैं.

---विज्ञापन---

IPL में 90s के स्कोर पर रन-आउट होने वाले खिलाड़ी

92 – मनविंदर बिसला बनाम CSK, 2013
99 – विराट कोहली बनाम DC, 2013
96 – क्रिस गेल बनाम KKR, 2015
90 – मिचेल मार्श बनाम CSK, 2026
96 – मिचेल मार्श बनाम RR, 2026*

ये भी पढ़ें- IPL 2026 में 16 विकेट लेते ही लगी इस प्लेयर की लॉटरी, फ्रेंचाइजी के ओनर ने भी बांधे तारीफों के पुल

First published on: May 19, 2026 10:52 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola