Lungi Ngidi: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को खतरनाक तरीके से सिर पर चोट लगी थी, जिससे दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में हड़कंप मचा गया था. कैच पकड़ने की कोशिश में एनगिडी अपना संतुलन खो बैठे और बुरी तरह जमीन पर गिर पड़े, जिससे मैदान पर डरावना माहौल बन गया.
इस भयनाक घटना पर अब DC के कोच हेमांग बदानी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि जब वो जमीन पर पड़े हुए थे तो कोई जवाब नहीं दे रहे थे, जिससे डगआउट में महौल काफी चिंताजनक हो गया था.
लुंगी एनगिडी को कैसे लगी थी चोट?
दरअसल, यह घटना 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में घटी, जब प्रियांश आर्य ने अक्षर पटेल की गेंद पर एक शानदार शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद में ऊंची चली गई. इस पर एनगिडी गेंद के पीछे भागे, लेकिन सही पोजीशन में नहीं आ सके और गिरते समय उनका सिर जमीन से टकरा गया. इसके बाद खेल को तुरंत रोक दिया गया और मेडिकल टीम मैदान एनगिडी की चोट की जांच करने लगे.
इस घटना से मैदान पर सन्नाटा पसर गया और दोनों टीमों के खिलाड़ी चिंता में डूबे हुए नजर आए. बाद में एनगिडी को स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. एनगिडी अब पूरी तरह से फिट हैं और उन्होंने 5 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ प्लेइंग 11 में वापसी भी कर ली. मैच में उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट भी हासिल किया, हालांकि दिल्ली को चेन्नई के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 के तुरंत बाद टीम इंडिया में डेब्यू करेंगे ये 5 धाकड़ खिलाड़ी! सिलेक्टर्स दे सकते हैं इन सीरीज में मौका
DC कोच ने बताई दर्दनाक लम्हे की पूरी कहानी
CSK के खिलाफ मैच के बाद हेड कोच हेमांग बदानी ने उस पल को याद करते हुए बताया कि लुंगी एनगिडी की चोट के बाद डगआउट में काफी घबराहट थी. उन्होंने कहा कि कुछ समय तक एनगिडी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे, यहां तक कि हाथ उठाना भी नहीं उठा पा रहे थे. कोच बदानी ने कहा, “अरे, इसके बारे में तो पूछो ही मत. जब ये सब हुआ तो हम सब उसके लिए बहुत चिंतित थे. हम सब सोच रहे थे कि क्या वो ठीक हो जाएगा? क्योंकि जब ये सब हुआ तो मैं सचमुच जमीन पर पड़ा था. अगले 5 मिनट के अंदर ही उसने किसी भी बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.”
उन्होंने आगे कहा, “वो साधारण बातों पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था, जैसे कि क्या तुम अपना हाथ उठा सकते हो? क्या तुम अपना दायां हाथ, बायां अंगूठा, बायां हाथ उठा सकते हो? कोई प्रतिक्रिया नहीं थी. उस समय हम सब घबरा गए थे. लेकिन मुझे लगा कि हमारे फिजियोथेरेपिस्ट क्रेग ने बहुत अच्छा काम किया और ये सुनिश्चित किया कि उसे जल्दी से एम्बुलेंस में पहुंचा दिया जाए. बाद में शाम को स्कैन से पता चला कि वो ठीक है, और अब उसे वापस मैदान पर देखा जा सकता है.”
ये भी पढ़ें- पलाश मुच्छल के खिलाफ FIR दर्ज, स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोपों ने मचाई हलचल! जानिए क्या है पूरा मामला
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
33 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
55 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines