---विज्ञापन---

खेल angle-right

VIDEO: लाइव मैच में लुंगी एनगिडी के साथ दिल दहला देने वाला हादसा! चोट पर IPL ने दिया बड़ा अपडेट

DC vs PBKS: आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज लुंगी एनगिडी बुरी तरह चोटिल हो गए. चोट लगने के बाद एनगिडी को तुरंत मैदान से एंबुलेस में सीधे अस्पताल ले जाया गया. अब एंगिडी की चोट पर बड़ा अपडेट सामने आया है.

---विज्ञापन---

Lungi Ngidi Health Update: अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार, 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में एक दिल दहला देने वाला हादसा देखने को मिला, जिसने खिलाड़ियों और दर्शकों सबको सन्न कर दिया. मैच के दौरान दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी कैच लेने के प्रयास में गंभीर रूप से चोटिल हो गए. वह मैदान पर गिर पड़े और उनके सिर में चोट लगी. उन्हें तुरंत मैदान से एंबुलेस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब आईपीएल ने एनगिडी की चोट पर बड़ा अपडेट जारी किया है.

एनगिडी को कैसे लगी चोट?

दरअसल, यह घटना पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर के दौरान घटी. तब दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे और स्ट्राइक पर प्रियांश आर्या थे. ओवर की तीसरे गेंद पर प्रियांश ने बड़ा शॉट खेला. लुंगी एनगिडी मिड-ऑफ से पीछे भागते हुए कैच लेने की कोशिश कर रहे थे. गेंद तक पहुंचने के लिए उन्होंने पूरी ताकत लगाई, लेकिन संतुलन बिगड़ गया और वह पीठ के बल गिर पड़े. गिरते ही उनका सिर जोर से जमीन से टकराया और वह दर्द से कराहते हुए मैदान पर ही लेट गए.

---विज्ञापन---

इस घटना के बाद खेल तुरंत रोक दिया गया. फिजियो और मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर पहुंची, लेकिन एनगिडी काफी देर तक उठ नहीं पाए. स्थिति गंभीर देखते हुए स्ट्रेचर मंगाया गया और एंबुलेंस भी मैदान में आई. करीब 15 मिनट तक खेल रुका रहा और दोनों टीमों के खिलाड़ी काफी चिंतित नजर आए. इसके बाद एनगिडी को स्ट्रेचर पर लेटाया गया और एंबुलेस से अस्पताल ले जाया गया. एनगिडी की जगह विप्रज निगम कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर खेले.

ये भी पढ़ें- हार के बावजूद केएल राहुल-नीतीश राणा ने इस रिकॉर्ड कल्ब में मारी एंट्री, विराट-डिविलियर्स को दी टक्कर

एनगिडी के चोट पर IPL ने दिया अपडेट

आईपीएल ने एक्स पर एनगिडी के चोट पर अपडेट जारी किया है और एनगिडी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है. IPL की ओर से जारी बयान में पुष्टि की गई कि मैच के दौरान कैच लेने की कोशिश में एनगिडी का सिर जमीन से टकरा गया था. अस्पताल में उन्होंने सिर और गर्दन में दर्द की शिकायत की थी, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में उनकी स्थिति में सुधार हुआ है. हालांकि, एंगिडी की स्थिति अब स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- DC vs PBKS: केएल राहुल के शतक पर भारी पड़ा श्रेयस अय्यर का अर्धशतक, पंजाब किंग्स ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

First published on: Apr 25, 2026 08:49 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola