IPL 2026, LSG vs PBKS Live Streaming: आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला शनिवार, 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स (Lucknow Super Giants vs Punjab Kings) के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह दोनों टीमों का लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला भी होगा. पंजाब के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है और टीम अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी.
अगर टीम इस मैच में हार जाती है, तो उसका आईपीएल 2026 का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. वहीं, प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी लखनऊ की टीम भी अपने अभियान का अंत जीत के साथ करना चाहेगी. ऐसे में फैंस को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं.
जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी पंजाब किंग्स
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम पिछले लगातार 6 मुकाबले हार चुकी है, लेकिन टीम 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. ऐसे में अब पंजाब की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए हर हाल जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. दूसरी ओर, ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. टीम ने 13 मैचों में सिर्फ 8 अंक हासिल किए हैं और पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है.
LSG vs PBKS: किसका पलड़ा है भारी?
आईपीएल के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पंजाब का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. पंजाब ने 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ को 3 मैचों में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मैच टाई या रद्द नहीं हुआ है. वहीं, इकाना स्टेडियम में खेले गए 3 मैचों में पंजाब ने 2 बार लखनऊ को हराया है. वहीं, इससे पहले 19 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने शानदार जीत दर्ज की थी.
LSG vs PBKS: कब और कहां देखें लाइव?
लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 68वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के विभिन्न चैनल पर लाइव देख सकते हैं, जहां दर्शकों को शानदार क्वालिटी में मैच देखने का बेहतरीन अनुभव मिलेगा.
इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं. यहां फैंस हिंदी, इंग्लिश, भोजपुरी और तमिल समेत कई भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प चुन सकते हैं, जिससे वे अपनी पसंदीदा भाषा में मैच का आंनद ले सकेंगे.
ये भी पढ़ें- विराट कोहली को 12 साल पहले प्रपोज करने वाली क्रिकेटर बनीं मां, देखें फीमेल पार्टनर के साथ बेबी गर्ल की पहली तस्वीर
LSG vs PBKS: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी.
इम्पैक्ट प्लेयर – आयुष बडोनी.
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/विजयकुमार वैशाक.
इम्पैक्ट प्लेयर – सूर्यांश शेडगे.
ये भी पढ़ें- वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड रवाना हुई टीम इंडिया, स्मृति मंधाना ने बताया-कौन सी टीम जीतेगी ट्रॉफी?
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines