विराट कोहली को 12 साल पहले प्रपोज करने वाली क्रिकेटर बनीं मां, देखें फीमेल पार्टनर के साथ बेबी गर्ल की पहली तस्वीर
Danni Wyatt Becomes Mother To Baby Girl: इंग्लैंड की वुमेन क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी डैनी वायट मां बनने के बाद अपनी जिंदगी के एक नए दौर में कदम रख चुकी हैं. उनकी फीमेल पार्टनर जॉर्जी हॉज ने एक बच्ची को जन्म दिया है, और इस खुशी की खबर को उन्होंने खुद और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है.

डैनी वायट इंडियन क्रिकेट फैंस की नजर में तब आईं थीं, जब उन्होंने साल 2024 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली को प्रपोज करते हुए लिखा था, 'कोहली मैरी मी' (कोहली मुझसे शादी कर लो). बाद में विराट ने उन्हें एक बैट गिफ्ट किया था.
कपल का पहला बेबी
2 / 6इस सेम जेंडर कपल ने पिछले साल दिसंबर में ऐलान किया था कि वो दोनों मिलकर अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं. शादी के तकरीबन 2 साल बाद, डैनी और जॉर्जी ने अब अपनी जिंदगी में एक बेटी का स्वागत किया है, और उन्हें फैंस और क्रिकेट वर्ल्ड के लोगों से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं.
बच्ची का क्या है नाम?
3 / 6इस कपल ने अपनी बेटी का नाम डेजी जेम्स वायट हॉज रखा है. इस ऐलान के तुरंत बाद, कई क्रिकेटर्स, मशहूर हस्तियों और फैंस ने सोशल मीडिया पर इस पैरेंट को मुबारकबाद दी और बेबी गर्ल की सेहतमंद और खुशहाल जिंदगी की कामना की.
कब हुई थी शादी?
4 / 6डैनी वायट और जॉर्जी हॉज ने 2024 में वुमेंस T20 वर्ल्ड कप के दौरान शादी की थी. जॉर्जी, जो एक फुटबॉल एजेंट के तौर पर काम करती हैं, उन्हें अक्सर दुनिया भर में होने वाले इंटरनेशनल मैचों और बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान वायट को चियर करते हुए देखा गया है.
डैनी वायट का इंटरनेशल करियर
5 / 6वायट व्हाइट-बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड की सबसे असरदार महिला क्रिकेटरों में से एक रही हैं. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 4 टेस्ट मैच, 120 वनडे और 178 T20I मैच खेले हैं. हालांकि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं मिले, फिर भी उन्होंने इस फॉर्मेट में 188 रन बनाने में कामयाबी हासिल की.
व्हाइट-बॉल क्रिकेट में शानदार आंकड़े
6 / 6इंग्लैंड की इस बैटर ने पिछले कुछ सालों में लिमिटेड-ओवर्स क्रिकेट में काफी कामयाबी हासिल की है. ODI क्रिकेट में, वायट ने 2074 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं, और उनका हाईएस्ट स्कोर 129 रन है. T20 इंटरनेशनल मैचों में, उन्होंने 2 शतकों और 21 अर्धशतकों की मदद से कुल 3335 रन बनाए हैं, जिससे वो इंग्लैंड की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक बन गई.