हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैं संजीव गोयनका को बैन कर देता…' LSG के मालिक पर भड़के ललित मोदी, सरेआम सोशल मीडिया पर सुनाई खरी-खोटी

Lalit Modi Lashes Out at Sanjiv Goenka: आईपीएल 2026 में पहला मैच हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका को कप्तान ऋषभ पंत के साथ तीखी बातचीत करते हुए देखा गया. इस घटना को लेकर IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने गोयनका को जमकर खरी-खोटी सुनाई है और उन्हें आईपीएल से बैन करने की मांग की है.

विज्ञापन
Lalit Modi Lashes Out at Sanjiv Goenka

IPL 2026, Lalit Modi Lashes Out at Sanjiv Goenka: लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका एक बार फिर चर्चा में हैं. आईपीएल 2026 में लखनऊ की टीम को अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पहला मैच हारने के बाद टीम के मालिक गोयनका को मैदान पर कप्तान ऋषभ पंत और सपोर्ट स्टाफ से बात करते हुए देखा गया.

फैंस ने इसे LSG के पूर्व कप्तान केएल राहुल के साथ आईपीएल 2024 में हुए बर्ताव से जोड़कर देखा गया और विवाद शुरू हो गया. इस मामले में अब IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. मोदी ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर गोयनका को जमकर खरी-खोटी सुनाई और साथ ही उन पर बैन लगाने तक की मांग भी कर दी है.

संजीव गोयनका पर भड़के ललित मोदी

हालांकि, LSG vs DC मैच के बाद संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच असल में क्या बातचीत हुई यह तो साफ नहीं है, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इस पर टिप्पणी करते हुए एक्स पर लिखा, “टूर्नामेंट का अभी तो सिर्फ एक ही मैच हुआ है, ऐसे में इसकी कोई जरूरत नहीं थी.” वॉन के इस पोस्ट पर ललित मोदी ने रिप्लाई देते हुए कहा कि अगर वो अभी भी आईपीएल के चेयरमैन होते, तो संजीव गोयनका को तुरंत बैन कर देते और टीम की ओनरशिप भी छीन लेते. उन्होंने बताया कि फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट में इसके लिए एक क्लॉज भी मौजूद है और BCCI को इस पर एक्शन लेना चाहिए.

विज्ञापन

ललित मोदी ने क्या कहा?

ललित मोदी ने एक्स पर लिखा, “मैंने आपसे कहा था कि यह आदमी संजीव गोयनका जो लखनऊ सुपर जायंट्स का मालिक है, एकदम लूजर और सबसे बड़ा जोकर है. उसके बर्ताव से मुझे सच में शर्म आ रही है. मैंने IPL को फैंस और प्लेयर्स दोनों के लिए बनाया था. इसलिए नहीं कि हर साल, हर बार ऐसी हरकतें हों. अगर मैं अब भी चेयरमैन और कमिश्नर होता तो मैं उसे तुरंत बैन कर देता और टीम की ओनरशिप हमेशा के लिए छीन लेता. वह एकदम घमंडी जोकर है. फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट में इसी बात के लिए एक क्लॉज है. BCCI इसे लागू करे और ईमानदारी सबसे ऊपर रखें. सत्ता में बैठे लोगों की चापलूसी करना उसे बचने का तरीका नहीं है. फैंस और प्लेयर्स दोनों को याद रहेगा.”

LSG ने वीडियो शेयर कर दी सफाई

हालांकि, मामला ज्यादा बढ़ने लगा तो LSG ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर सफाई दी है. इस वीडियो में सीन थोड़ा अलग ही दिखा, जिसमें संजीव गोयनका, ऋषभ पंत और सपोर्ट स्टाफ के साथ हंसते-मुस्कुराते नजर आए. वीडियो शेयर करते हुए फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा, “जो कुछ भी आप देखते हैं, वह हमेशा पूरी सच्चाई नहीं होती. ये हार के बाद का असली अनफिल्टर्ड माहौल है.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ‘अक्ल’ आई ठिकाने! बड़ा यू टर्न लेकर BCCI को लिखा लेटर, जानें पूरा मामला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola