हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी-आयुष म्हात्रे को लेकर केएल राहुल ने दिया बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा से बातचीत का किया खुलासा

Kl Rahul: टी-20 फॉर्मेट खेलने का तरीका पिछले 3 सालों में बहुत ज्यादा बदल गया है. अब 200 रनों का स्कोर भी बिल्कुल सेफ नहीं नजर आता है. पावरप्ले में अब टीमें 70 से 90 रन बनाने का प्रयास करती हैं. जिसके बारे में अब केएल राहुल ने बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
kl rahul on vaibhav suryavanshi and abhishek sharma

Kl Rahul: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल 2026 को लेकर कुछ बड़े बयान दिए हैं. वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे और अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों ने अब टी-20 फॉर्मेट खेलने का तरीका पूरी तरह से बदल दिया है. जिसके कारण ही अब 260 रन बनाकर भी टीमें मुकाबला हार जा रही है. मौजूदा समय में टी-20 फॉर्मेट खेलने के तरीके को लेकर केएल राहुल ने बड़ा बयान दिया है. इसके अलावा उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ हुई बातचीत को लेकर भी खुलासा किया है.  

वैभव सूर्यवंशी के बारे में बोले केएल राहुल 

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और युवा स्टार आयुष म्हात्रे की तारीफ करते हुए केएल राहुल ने जिओहॉटस्टार पर कहा, ‘नए जमाने के क्रिकेटर जो कर रहे हैं, वह जबरदस्त है. वैभव सूर्यवंशी ने पूरी दुनिया के क्रिकेट में तहलका मचा दिया है, 15 साल की उम्र में दो शतक लगाना, ऐसा कुछ है जिसके बारे में मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था. आयुष म्हात्रे ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और सीएसके को तेजी से रन बनाने में मदद की है. भारत में जिस तेजी से नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं, वह हैरान करने वाली है, खासकर टी20 क्रिकेट में.’   

इस परंपरा को भारत में शुरू करने वाले अभिषेक शर्मा से अपनी बातचीत के बारे में बताते हुए राहुल ने कहा, ‘मैंने हाल ही में अभिषेक शर्मा से बात की थी. मैंने जो सीखा है, वह यह है कि उनकी तैयारी उन्हें आत्मविश्वास देती है. यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि वे कितनी कड़ी ट्रेनिंग करते हैं. मैंने भी इसे अपने खेल में लाने की कोशिश की है.’ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: फिक्सिंग विवाद के बीच कनाडा क्रिकेट में बड़ा बदलाव, इस भारतीय को बना नया हेड कोच

नए जमाने में बदल गया टी-20 फॉर्मेट का अंदाज  

हाल के समय में सभी बल्लेबाज टी-20 फॉर्मेट में हर गेंद पर ही अटैक करते हैं. इस बारे में बात करते हुए केएल राहुल ने जिओहॉटस्टार पर कहा, ‘ये निडर युवा खिलाड़ी टी20 क्रिकेट खेलने के तरीके को बदल रहे हैं. वे किसी खिलाड़ी की शोहरत या मैच की स्थिति से नहीं डरते. चाहे जसप्रीत बुमराह जैसा विश्व-स्तरीय गेंदबाज हो या पैट कमिंस जैसा अनुभवी खिलाड़ी, वे हर गेंद पर एक ही इरादे से प्रहार करते हैं. उन्हें इस बात की परवाह नहीं होती कि यह पहला ओवर है या आखिरी. वे बस गेंद को देखते हैं और उसे बाउंड्री के पार पहुंचाना चाहते हैं. इस तरह की सोच बहुत कम देखने को मिलती है. आज के टी20 क्रिकेट की यही सबसे बड़ी जरूरत है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026: पर्पल कैप को लेकर भुवनेश्वर कुमार ने दिया बड़ा बयान, बताया बढ़ती उम्र में क्या चाहिए 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola