IPL 2026, KKR vs MI Live Streaming: आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच बुधवार, 20 मई को कोलकाता के एतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलकाता की टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है और प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए टीम को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. यानी केकेआर के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है.
वहीं, मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह यह मैच जीतकर केकेआर का खेल बिगाड़ सकती है. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक और दिलचस्प होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं.
कोलकाता के लिए करो या मरो का मुकाबला
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स अब तक खेले 12 मैचों में से 5 मैच जीते हैं, जबकि 6 मैच हार का सामना किया है. कोलकाता की टीम फिलहाल 11 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर मौजूद है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. अब टीम को टॉप-4 में पहुंचने के लिए बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे, यानी अब उसके सारे मैच करो या मरो जैसा हो गया है. वहीं, मुंबई इंडियंस 12 में से सिर्फ 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है और टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.
किसका पलड़ा है भारी?
IPL के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 36 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें MI का पलड़ा बहुत भारी है. मुंबई ने 36 में से 25 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि कोलकाता सिर्फ 11 मैच ही जीतने में सफल हो पाई है.
ये भी पढ़ें- RCB, MI नहीं 19,200 करोड़ की ब्रांड वैल्यू के साथ IPL में ये टीम है नंबर-1, हर टीम का ऐसा है रिपोर्ट कार्ड!
KKR vs MI: कब और कहां देखें लाइव?
कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 65वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले 7 बजे टॉस होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के विभिन्न चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकता है.
KKR vs MI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी/वैभव अरोरा.
इम्पैक्ट प्लेयर – अनुकूल रॉय.
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा, एएम ग़ज़नफ़र.
इम्पैक्ट प्लेयर – रोहित शर्मा.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: ‘करो या मरो’ के मैच में KKR की संभावित प्लेइंग 11, 18 करोड़ वाले खिलाड़ी को मिलेगा मौका?
संबंधित खबरें
एक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
1 min agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
1 hr agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
9 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
10 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
10 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines