RCB, MI नहीं 19,200 करोड़ की ब्रांड वैल्यू के साथ IPL में ये टीम है नंबर-1, हर टीम का ऐसा है रिपोर्ट कार्ड!

Most Valuable IPL Franchise: आईपीएल का इतिहास 19 साल पुराना हो चुका है, इसमें चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस ने 5-5 बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है. आरसीबी मौजूदा चैंपियन है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे वैल्यूएबल टीम कौन सी है.

IPL 2026 All Captain New Compressed
1 / 7
IPL 2026 All Captain

हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सभी मौजूदा 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी की टोटल वैल्यूएशन 1,63,200 करोड़ रुपये (तकरीबन 18 अरब डॉलर) है. इसमें ये भी बताया गया है कि एक आईपीएल टीम की एवरेज वैल्यू पहले ही 1.8 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है, जो दुनिया के सबसे बड़े खेल मुकाबलों में से एक के तौर पर इस लीग के बढ़ते कद को दिखाता है.

विज्ञापन

2 / 7

इस रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल की सबसे कीमती फ्रेंचाइजी बनकर उभरी है. केकेआर की वैल्यूएशन 19,200 करोड़ रुपये से 22,500 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है, जिससे वह वित्तीय रैंकिंग में अपने साथी 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स से आगे निकल गई है.

विज्ञापन

3 / 7

इस रिपोर्ट को तैयार करने वाले एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि आने वाले सालों में आईपीएल फ्रेंचाइजी की वैल्यूएशन और भी बढ़ सकती है. अनुमानों के मुताबिक, 2032 तक आईपीएल टीमों की एवरेज वैल्यूएशन बढ़कर तकरीबन 15 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है. इससे कई टीम ऑनर्स वित्तीय ताकत और कमर्शियल अपील के मामले में अमेरिका की नेशनल फुटबॉल लीग की दिग्गज टीमों के बराबर खड़ी हो जाएंगी.

4 / 7

जहां फ्रेंचाइजियों में KKR सबसे आगे है, वहीं विराट कोहली आईपीएल इकोसिस्टम में सबसे बड़े इंडिविजुअल ब्रांड बने हुए हैं. आरसीबी के इस स्टार खिलाड़ी ने 617 अंकों के साथ हुरुन इंडिया आईपीएल एथलीट परफॉर्मेंस रैंकिंग में टॉप पोजीशन हासिल किया, जिससे इस टूर्नामेंट में उनकी बेजोड़ पॉपुलैरिटी और कंसिस्टेंसी एक बार फिर साबित हो गई.

विज्ञापन

5 / 7

विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वालों की लिस्ट में भी सबसे आगे हैं; उन्होंने आरसीबी के साथ 18 सीज़न में कुल 230.2 करोड़ रुपये कमाए हैं. उनके बाद रोहित शर्मा का नंबर आता है, जिन्होंने 227.2 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि सीएसके के लेजेंड एमएस धोनी ने अपने आईपीएल करियर में 200.3 करोड़ रुपये कमाए हैं.

6 / 7

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि 18 सीजन में आईपीएल खिलाड़ियों की कुल कमाई 6,341 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. हुरुन इंडिया के संस्थापक अनस रहमान जुनैद ने बताया कि वैल्यूएशन मॉडल में टीम के प्रदर्शन, फैन फॉलोइंग, शहर की अर्थव्यवस्था और ग्लोबल क्रिकेट बिजनेस से जुड़े पहलुओं जैसे फैक्टर्स को ध्यान में रखा गया है.

विज्ञापन

7 / 7

इस स्टडी में वुमेंस प्रीमियर लीग के जरिए महिला क्रिकेट के तेजी से हो रहे विकास पर भी फोकस किया गया है. स्मृति मंधाना 13.7 करोड़ रुपये की कुल कमाई के साथ WPL में सबसे आगे हैं, जबकि इस टूर्नामेंट की टॉप 10 खिलाड़ियों ने मिलकर सिर्फ 4 सीज़न में 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन